निगम जोन 4 राजस्व विभाग ने बड़े बकायादार पर कड़ी कार्यवाही की, बकाया राशि अदा नहीं करने पर सीलबंदी की

निगम जोन 4 राजस्व विभाग ने बड़े बकायादार पर कड़ी कार्यवाही की, बकाया राशि अदा नहीं करने पर सीलबंदी की

0निगम जोन 4 राजस्व विभाग ने बड़े बकायादार पर कड़ी कार्यवाही की, बकाया राशि अदा नहीं करने पर सीलबंदी की


 रायपुर -आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त  विश्वदीप के आदेशानुसार और उपायुक्त राजस्व श्रीमती जागृति साहू और जोन 4 जोन कमिश्नर  अरुण ध्रुव के निर्देशानुसार  नगर निगम जोन 4 के अंतर्गत बड़े बकायेदार पर कड़ी कार्रवाई की गई है.
बकाया राजस्व वसूली अभियान चलाकर जोन 4 के अंतर्गत पण्डित भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 के क्षेत्र में बकायादार भवन स्वामी   हुंडरज माल द्वारा  वर्ष 2023-24  से 2025-26 तक की बकाया राशि रु 205516/- के बकाये संपत्तिकर की राशि का भुगतान नहीं किये जाने पर तत्काल सीलबंदी की कार्रवाई की गई .
  अभियान में जोन 4 सहायक राजस्व अधिकारी  अमरनाथ साहू, राजस्व निरीक्षक  ऋषि परोच,  सहायक राजस्व निरीक्षक  कौशिक राम साहू,  मनहरण निषाद,  शेख जुनैद,  प्रणय ठाकुर सहित जोन क्रमांक 4 राजस्व विभाग के अन्य सम्बंधित राजस्व विभाग कर्मचारियों की उपस्थिति रही।