नगर निगम ने तेलीबाँधा तालाब मरीन ड्राइव में अभियान चलाकर लगभग 15 ठेलों को जप्त किया, नागरिकों को त्वरित राहत प्राप्त हुई
नगर निगम ने तेलीबाँधा तालाब मरीन ड्राइव में अभियान चलाकर लगभग 15 ठेलों को जप्त किया, नागरिकों को त्वरित राहत प्राप्त हुई
रायपुर - आज रायपुर नगर पालिक निगम नगर निवेश विभाग उड़न दस्ता और नगर निगम जोन 3 नगर निवेश विभाग टीम द्वारा नगर निगम जोन 3 अंतर्गत तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राइव में अभियान जनहित में जनसुविधा हेतु सुगम आवागमन की दृष्टि से चालाया और अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर नगर निवेशक आभाष मिश्रा और नगर निगम जोन 3 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह के निर्देशन में कार्यपालन अभियंता सुशील मोडेस्टस, सहायक अभियंता नरेश साहू, उप अभियंता अक्षय भारद्वाज की उपस्थिति में लगभग 15 ठेलों को हटाकर जनहित में व्यवस्था सुधारने की दृष्टि से जप्त करने की कार्यवाही की है. इससे नागरिकों को तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राइव में सुगम आवागमन मिलने से त्वरित राहत प्राप्त हुई. यह अभियान आगे भी जनहित और जनसुविधा को दृष्टिगत रखकर जारी रहेगा.
cg24
