निगम जल कार्य विभाग सलाहकार समिति की बैठक में गर्मी के दौरान शहर में पेयजल व्यवस्था सुचारु बनाये रखने के जल कार्य विभाग अध्यक्ष संतोष सीमा साहू के निर्देश
निगम जल कार्य विभाग सलाहकार समिति की बैठक में गर्मी के दौरान शहर में पेयजल व्यवस्था सुचारु बनाये रखने के जल कार्य विभाग अध्यक्ष संतोष सीमा साहू के निर्देश
रायपुर - आज रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय महात्मा गाँधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में नगर निगम जल कार्य विभाग की सलाहकार समिति की बैठक जल कार्य विभाग अध्यक्ष संतोष सीमा साहू की अध्यक्षता और सदस्य पार्षद सर्वश्री प्रदीप वर्मा, आनंद अग्रवाल, रमेश सपहा सहित कार्यपालन अभियंता जल नर सिंग फरेन्द्र, नगर निगम मुख्यालय जल कार्य विभाग सहित समस्त जोनों के जल कार्य विभाग के उप अभियंतागणों की उपस्थिति में हुई l बैठक में जलसंकट ग्रस्त क्षेत्रों में पाइप लाइन विस्तार, डैमेज/लीकेज पाइप लाइन का मरम्मत कार्य उपरांत कांक्रिटिंग कार्य, नालियों से गुजर रही पाइप लाइनों की शिफ्टिंग का कार्य, बोरवेल/पावरपंप का ट्रीटमेंट, सींटेक्स तथा वाटर टैंक की सफाई आदि विषयों पर चर्चा हुई l नगर निगम जल कार्य विभाग अध्यक्ष संतोष सीमा साहू ने जल विभाग अधिकारियों को गर्मी के दौरान राजधानी शहर रायपुर की पेयजल व्यवस्था सुचारू बनाये रखने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए l
cg24
