रायपुर नगर निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा:-नगर निगम जोन 4  ने जोन 2 की टीम को 7 विकेट से हराकर किया सेमीफाइनल में प्रवेश

रायपुर नगर निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा:-नगर निगम जोन 4  ने जोन 2 की टीम को 7 विकेट से हराकर किया सेमीफाइनल में प्रवेश

रायपुर नगर निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा:-नगर निगम जोन 4  ने जोन 2 की टीम को 7 विकेट से हराकर किया सेमीफाइनल में प्रवेश

प्रणय ठाकुर मात्र 14 गेंदों पर विस्फोटक 54 रन बनाकर बने मैन ऑफ द मैच, सभापति  सूर्यकान्त राठौड़ औऱ नगर निगम खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग अध्यक्ष  नंदकिशोर साहू सहित ट्राफी देकर किया सम्मानित


 

रायपुर - रायपुर नगर पालिक निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा के अंतर्गत दिनांक 27 फरवरी 2026 को संध्या 6 बजे से नगर निगम मुख्यालय औऱ जोन 6  की टीमों के मध्य क्वार्टर फाइनल मैच नेताजी सुभाषचन्द्र बोस स्टेडियम में होगा, वहीं रात्रि 8 बजे नगर निगम जोन 5 की टीम जोन 8 की टीम से क्वार्टर फाइनल मैच खेलेगी.
आज रात्रि 8 बजे से हुए दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में नगर निगम जोन 4 की टीम ने जोन 2 की टीम को 7 विकेट से हराकर स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश किया. जोन 2 की टीम ने पहले बल्लेबाजी की औऱ निर्धारित 10 सीमित ओवर मैच में  68 रन बनाये . निगम जोन 4 की टीम ने मात्र 5 ओवर में 69  रन का लक्ष्य पार कर क्वार्टर फाइनल मैच को प्रणय ठाकुर के मात्र 14 गेंदों में बनाये गए विस्फोटक 54 रनों की प्रमुख भूमिका में . प्रणय ठाकुर की आतिशी बल्लेबाजी की सहायता से आसानी से जीत लिया औऱ सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया  निगम जोन 4 की विजय में  प्रणय ठाकुर की आतिशी बल्लेबाजी की प्रमुख भूमिका रही. प्रणय ठाकुर को मैन ऑफ द मैच सहित क्वार्टर फाइनल में श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु मैच के बेस्ट बेट्समैन के रूप में नगर निगम सभापति सूर्यकान्त राठौर औऱ खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग के अध्यक्ष  नंदकिशोर साहू सहित एमआईसी सदस्य श्रीमती संजना संतोष हियाल, सर्वश्री महेन्द्र खोडियार, मनोज वर्मा, अवतार भारती बागल, अमर गिदवानी, भोलाराम साहू,जोन 4 जोन अध्यक्ष  मुरली शर्मा , पार्षद श्रीमती अर्जुमन एजाज ढेबर,  श्रीमती कृतिका जैन,  अजय साहू, सहित नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर  अरुण ध्रुव , कार्यपालन अभियंता  शेखर सिंह, उपअभियंता हिमांशु चंद्राकर की उपस्थिति में मैदान में ट्राफी देकर सम्मानित किया.