पश्चिम विधायक राजेश मूणत और महापौर मीनल चौबे सहित निगम आयुक्त, पार्षदगण पहुँचे सुशासन तिहार शिविर
रायपुर नगर निगम जोन 7 के सुशासन तिहार शिविर में आमजनों ने 603 आवेदन दिए, 259 का तत्काल शिविर में ही कर दिया गया निदान
पश्चिम विधायक राजेश मूणत और महापौर मीनल चौबे सहित निगम आयुक्त, पार्षदगण पहुँचे सुशासन तिहार शिविर
प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन करते ही 5 हितग्राहियों को मकान निर्माण हेतु भवन अनुज्ञा स्वीकृति मिली, 9 वर्षीया दिव्यांग बालिका साक्षी साहू को व्हीलचेयर और चंचल साहू को स्टिक प्रदत्त की गयी, 157 नागरिकों की मुफ्त स्वास्थ्य जाँच की गयी, 6 लोगों को ऑनस्पाट श्रमिक कार्ड, 18 को तत्काल मिला लर्निंग लाइसेंस
रायपुर -आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 7 अंतर्गत आने वाले सभी 7 वार्डों के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त शिविर स्थल की व्यवस्था का प्रत्यक्ष अवलोकन रायपुर पश्चिम विधायक एवं प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री राजेश मूणत और नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे सहित छग राज्य लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा, नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, एमआईसी सदस्य भोलाराम साहू, जोन 7 जोन अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा, पार्षद श्रीमती मीना ठाकुर, आनंद अग्रवाल, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, एसडीएम नन्द कुमार चौबे, नगर निगम अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, जोन 7 जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव, कार्यपालन अभियंता सुशील मोडेस्टस की उपस्थिति में किया और अधिकारियों को सभी स्टालों में पहुंचकर आवश्यक निर्देश दिए, आमजनों से चर्चा की. इसके अतिरिक्त सुशासन तिहार शिविर में रायपुर नगर निगम जोन क्रमांक 7 के सभी विभागों सहित रायपुर जिले के विभिन्न 15 से अधिक शासकीय विभागों के अधिकारीगण और कर्मचारीगण की उपस्थिति रही, यह रायपुर नगर निगम क्षेत्र में जोनवार लगाए गए सुशासन तिहार शिविर में अंतिम और दसवां शिविर आयोजन रहा।
सुशासन तिहार 2026 शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा आमजनों से 521 मांग एवं 82 शिकायत से संबंधित कुल 603 आवेदन प्राप्त किये गए, इसमें 259 आवेदन तत्काल निराकृत किये गए, शेष आवेदनों को एक माह की समयसीमा के भीतर निराकृत करने सम्बंधित विभागों को प्रेषित कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी, सभी आवेदकों को निराकरण की लिखित सूचना दी जाएगी।
शिविर में आवेदन करते ही प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देते हुये श्रीमती सकुन बाई यादव, श्रीमती सरस्वती देवदास, श्रीमती उषा चक्रधारी, श्रीमती अगस्या निषाद एवं श्रीमती भुवा साहू को उनके सपने के आशियाने की चाबी रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मुणत और महापौर श्रीमती मीनल चौबे के द्वारा सौपी गयी । शिविर के माध्यम से श्रीमती बिसाहिन बाई, श्रीमती ममता कोशले, श्रीमती माया फरिकार एवं श्रीमती रौशनी सोनवानी को मुफ्त चिकित्सा हेतु आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। शिक्षा विभाग के माध्यम से समग्र शिक्षा योजना अंतर्गत 9 वर्षीया रायपुर गुढ़ियारी निवासी कुमारी चंचल साहू एवं 9 वर्षीया रायपुर कचना निवासी कुमारी साक्षी साहू को पात्र दिव्यांगजन होने के कारण से व्हीलचेयर और स्टिक तत्काल प्रदत्त की गयी। शिविर स्थल पर आने वाले कुल 157 नागरिकों का मुफ्त स्वास्थ्य परिक्षण किया गया। साथ ही कुल 6 लोगो का ऑन स्पॉट ई श्रमिक कार्ड बनाया गया। परिवहन विभाग के द्वारा कुल 18 लोगों का लर्निंग लाईसेंस बनाकर दिया गया। शिविर स्थल पर आधार कार्ड अपडेट किये जाने एवं नये आधार कार्ड के तहत कुल 15 नागरिकों का आधार कार्ड से संबंधित कार्य किया गया।
रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने कहा कि अधिकारी सुशासन तिहार में आये सभी आवेदनों की सूची बनाकर उन सभी का निदान समयसीमा में करें. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बिष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य शासन द्वारा लगाया गया सुशासन तिहार शिविर आमजनों के लिए काफी उपयोगी रहा और सरकार ने आमजनों के कार्य तत्काल शिविर में करवाए. शासन की योजनाओं की समीक्षा की गयी और पात्र लोगों को त्वरित लाभ दिलवाया गया. रायपुर पश्चिम विधायक ने सुशासन तिहार शिविर के सफल आयोजन हेतु रायपुर नगर निगम और जिला प्रशासन सहित राज्य शासन को हार्दिक धन्यवाद दिया.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ne कहा कि जो नागरिक सुशासन तिहार में शिविर में आये, उन सभी का कार्य राज्य शासन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर अधिकारियों ने इसमें किया है, इसके लिए राज्य शासन, जिला प्रशासन और नगर निगम रायपुर के अधिकारी और कर्मचारीगण बधाई के पात्र हैँ, यह क्रम शिविर लगाकर आगे भी आमजनों ke कार्य करने जारी रखा जाना चाहिए.
cg24 
