रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी हिन्दू हाई स्कूल में शाला प्रवेशोत्सव में हुए सम्मिलित
रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी हिन्दू हाई स्कूल में शाला प्रवेशोत्सव में हुए सम्मिलित
दक्षिण विधायक ने छात्राओं को सरस्वती योजना अंतर्गत साइकिले प्रदत्त की, स्कूल परिसर में आम का पौधा रोपित किया, विद्यार्थियों को पुस्तके प्रदत्त कीं
शाला प्रवेशोत्सव में एमआईसी सदस्य अमर गिदवानी, पूर्व पार्षद शाला विकास समिति अध्यक्ष श्रीमती हेमलता चंद्राकर की उपस्थिति रही
रायपुर - आज रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम रायपुर के जोन 4 के पंडित भगवतीचरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 के क्षेत्र के अंतर्गत बैरन बाजार हिन्दु हाई स्कूल में पहुंचकर शाला प्रवेशोत्सव में सम्मिलित हुए । रायपुर दक्षिण विधायक ने शाला प्रवेशोत्सव पर स्कूल में विद्यार्थियों का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत नगर निगम एमआईसी सदस्य एवं वार्ड 57 पार्षद अमर गिदवानी, रायपुर नगर निगम की पूर्व पार्षद एवं शाला विकास समिति अध्यक्ष श्रीमती हेमलता चंद्राकर की उपस्थिति में किया एवं उन्हें नये शिक्षा सत्र की हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं मन लगाकर पढाई करके अच्छे अंक लेकर अपना, अपने परिवार, नगर, राज्य का गौरव बढाने का संकल्प लेने की अपील की।
रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने शिक्षक, शिक्षिकाओं को बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर श्रेष्ठ नागरिक बनाने का देश व समाज हित में कार्य करने का संकल्प लेने की अपील की।
रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने शाला प्रवेशोत्सव के दिन हिन्दु हाई स्कूल की छात्राओं को सरस्वती योजना अंतर्गत साईकिले प्रदत्त की। रायपुर दक्षिण विधायक ने स्कूल परिसर में शाला विकास समिति अध्यक्ष, एमआईसी सदस्य व वार्ड पार्षद, स्कूल प्राचार्य, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, विद्यार्थियों के साथ मिलकर आम का पौधा रोपित किया एवं स्कूल परिसर में आज रोपित किये गये प्रत्येक पौधे के वृक्ष बनते तक उसकी समुचित देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों से की। रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने हिन्दू हाई स्कूल के विद्यार्थियों को शाला प्रवेश दिवस पर सर्व शिक्षा अभियान अंतर्गत अध्ययन हेतु पुस्तके प्रदत्त की।

