**छत्तीसगढ़ न्यायिक कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष पद पर नागेश्वर सिंह मौर्य निर्विरोध निर्वाचित**  

**छत्तीसगढ़ न्यायिक कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष पद पर नागेश्वर सिंह मौर्य निर्विरोध निर्वाचित**  

**छत्तीसगढ़ न्यायिक कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष पद पर नागेश्वर सिंह मौर्य निर्विरोध निर्वाचित**  

धमतरी, — शिवा रिसोर्ट, गंगरेल में आयोजित विशेष सम्मेलन में छत्तीसगढ़ न्यायिक कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष पद हेतु चुनाव सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश की सभी जिला शाखाओं के अध्यक्ष उपस्थित हुए। चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने की जिम्मेदारी पी. के. देवांगन (प्रशासनिक अधिकारी, जगदलपुर) एवं जगदीश रजक (प्रशासनिक अधिकारी, मुंगेली) ने निभाई।  

चुनाव में धमतरी जिला शाखा के अध्यक्ष नागेश्वर सिंह मौर्य को सर्वसम्मति से एवं निर्विरोध रूप से प्रांताध्यक्ष निर्वाचित किया गया। संघ के इतिहास में यह पहला अवसर है जब कोई उम्मीदवार निर्विरोध रूप से प्रांताध्यक्ष पद पर चयनित हुआ है।  

इसके पश्चात आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व प्रांताध्यक्ष युद्धेश्वर सिंह ठाकुर ने नवनिर्वाचित प्रांताध्यक्ष नागेश्वर सिंह मौर्य सहित अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान धीरज पलेरिया (बिलासपुर) को प्रांतीय सचिव, रितेश सोनी (कांकेर) को प्रांतीय कोषाध्यक्ष, सुषमा मिश्रा (दुर्ग), तृप्ति यादव (रायपुर) एवं सुनीता मागरे (धमतरी) को प्रांतीय महिला उपाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई।  

प्रांताध्यक्ष मौर्य ने घोषणा की कि शेष कार्यकारिणी का गठन शीघ्र ही किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मौर्य संघ में पूर्व में प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य, संगठन सचिव, उप प्रांताध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।  

प्रदेश भर के न्यायिक कर्मचारियों ने मौर्य को उनकी निर्विरोध जीत पर शुभकामनाएं व बधाई प्रेषित की।

मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर