छत्तीसगढ़ सहित पूरा देश नक्सलवाद के अभिशाप से मुक्त हो चुका है : डॉ रमन सिंह

 छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ सहित देश से नक्सलवाद की समाप्ति पर कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के दूरदर्शी नेतृत्व एवं केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के सशक्त मार्गदर्शन में आज छत्तीसगढ़ सहित पूरा देश नक्सलवाद के अभिशाप से मुक्त हो चुका है।

बस्तर, जो वर्षों तक भय और हिंसा के साए में रहा, आज नक्सल मुक्त होकर शांति, विकास और विश्वास के नए युग में प्रवेश कर रहा है। अब बस्तर की धरती पर फिर से खुशियों की बहार लौटेगी, विकास के नए आयाम स्थापित होंगे और जनजीवन समृद्धि की ओर अग्रसर होगा।

अब बस्तर में फिर से ढोल-नगाड़ों की गूंज सुनाई देगी, लोक संस्कृति की मधुर ध्वनि हर गांव-गांव में फैलेगी, और यह पावन भूमि उत्सव, विश्वास और प्रगति का केंद्र बनेगी। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सभी सुरक्षा बलों के वीर जवानों को नमन एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई।