धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी 151वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आज टाउन हॉल सिंघौरी, बेमेतरा में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर जनजातीय नायकों को नमन की।

इस कार्यक्रम में लाभार्थियों एवं हितग्राहियों का सम्मान, समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं एवं नागरिकों का सम्मान कर उन्हें शुभकामनाएं दी।
छत्तीसगढ़ की आत्मा जनजातीय संस्कृति में बसती है। हमारे जनजातीय नायकों के शौर्य, वीरता एवं बलिदान से हमारा जल-जंगल-जमीन सुरक्षित है। छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम में उनका संघर्ष, त्याग और मातृभूमि के प्रति उनके अतुलनीय योगदान का स्मरण किया। उनका जीवन जनजातीय समाज के स्वाभिमान, अधिकारों और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
इस कार्यक्रम में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू जी, साजा विधायक ईश्वर साहू जी, पूर्व विधायक अवधेश चंदेल , प्रदेश मंत्री श्रीमती संध्या परगनिया , अनुसूचित जाति आयोग सदस्य दयावंत बांधे जी, आदिवासी समाज अध्यक्ष मूरोत राम मंडावी , गोंड समाज अध्यक्ष डी एस नेताम जी सहित जिला कलेक्टर एवं जिला प्रशासन के अधिकारीगण, भाजपा पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण, समाज के सम्माननीय जन सहित विशाल संख्या में जनजातीय भाई बहन उपस्थित रहें।
छत्तीसगढ़ के सभी जनजातीय नायकों को शत्-शत् नमन।