कैट छत्तीसगढ़ में संरक्षक एवं सलाहकार समिति गठित
कैट छत्तीसगढ़ में संरक्षक एवं सलाहकार समिति गठित
देश के सबसे बडे़ व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के छत्तीसगढ़ चेप्टर में आगामी दो वर्षों के लिए प्रदेश कार्यकारिणी में संरक्षक एवं सलाहकार समिति का गठन किया गया।
कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया जी एवं राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद (चांदनी चौक, नई दिल्ली) प्रवीण खंडेलवाल , राष्ट्रीय चेयरमेन बृजमोहन अग्रवाल जी एवं राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी जी की अनुशंसा पर संपन्न हुआ।
बैठक के उपरांत कैट छत्तीसगढ़ चैप्टर के प्रदेश अध्यक्ष परमानन्द जैन जी ने सभी संरक्षक एवं सलाहकार समिति के सदस्यों का अभिनंदन करते हुए बताया कि हमें सभी संरक्षक एवं सलाहकार का व्यापार जगत में उनके अनुभव का लाभ छत्तीसगढ़ के 12 लाख व्यापारियों की सेवा करनें में मार्गदर्शन एवं नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
कैट छत्तीसगढ़ की संरक्षक एवं सलाहकार समिति इस प्रकार हैः-
संरक्षकः- आसुदामल वाधवानी , ईश्वरचंद्र अग्रवाल , महेंद्र धाड़ीवाल , हनुमान प्रसाद अग्रवाल , रामजी भाई पटेल परविंदर सिंह भाटिया , अनिल बरड़िया ।
सलाहकारः- उत्तम गोलछा जी, नरेंद्र कुमार दुग्गड़ जी, भरत बजाज , महेश दरयानी , जगदीश पटेल , प्रमोद दुबे , श्री शिरीष अग्रवाल जी, रमेश मिरघानी , संजय गंगवाल , मनमोहन अग्रवाल , संजय रावत , प्रमोद केडिया , कीर्ति व्यास जी, अशोक मालू , परमानंद जैन , दिलीप खटवानी , हाजीवली मोहम्मद , प्रीतपाल सिंह होरा जी, सुरेश भंसाली जी, श्री सुभाष बजाज , अशोक गोलछा जी, विजय गोयल जी।
cg24
