प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलराम प्रसाद वर्मा द्वारा केन्द्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया गया
*वर्षा के बीच भी जेल का औचक निरीक्षण*
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलराम प्रसाद वर्मा द्वारा केन्द्रीय जेल (पुरूष एवं महिला) का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल में बंद विचाराधीन एवं सजायाफ्ता बंदियों से बात कर उनके समस्याओं को सुना गया तथा उनका समाधान करने हेतु जेल प्रशासन को निर्देशित किया गया साथ ही जेल के पाकशाला में खाने की गुणवत्ता एवं जेल स्थित अस्पताल का भी निरीक्षण कर बीमार कैदियों का हालचाल जाना गया तथा जेल प्रशासन को खाने की गुणवत्ता बनाये रखने एवं बीमार कैदियों को त्वरित उपचार प्रदाय करने हेतु निर्देशित किया गया ।
इस दौरान महिला बंदियों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं का निराकरण करने हेतु जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया । जेल में निरूद्ध महिला बंदियों को उनके संवैधानिक एवं मूलभूत अधिकारों को ध्यान में रखते हुए सुविधाए प्रदान करने हेतु भी निर्देशित किया गया । जेल निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अविनाश कुमार दुबे, जेल अधीक्षक योगेश क्षत्रीय, जेल विजिटर लायर कु. अंकिता मिश्रा, पैरालीगल वालिंटियर शहबाज खॉन, एंव जेल प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
cg24
