एकीकृत किसान पोर्टल में कोदो, कुटकी और रागी के पंजीयन तिथि 30 दिसंबर तक बढ़ी

एकीकृत किसान पोर्टल में कोदो, कुटकी और रागी के पंजीयन तिथि 30 दिसंबर तक बढ़ी
उत्तर बस्तर कांकेर, 19 नवम्बर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लघु धान्य फसलों कोदो, कुटकी और रागी के लिए एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की अवधि 16 नवम्बर से बढ़ाकर 30 दिसंबर 2026 तक कर दिया गया है। इसके अलावा गन्ना फसल के लिए अवधि बढ़ाकर 31 मार्च 2027 तक कर दिया गया है। इस आशय की जानकारी कृषि विभाग के उप संचालक  जितेन्द्र कोमरा के द्वारा दी गई।
उचित मूल्य दुकान आबंटन हेतु 02 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित
तहसील कांकेर के अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान ग्राम मरदापोटी के आबंटन के लिए वृहत्ताकार आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, कृषि साख समितियों, वन सुरक्षा समितियों, महिला स्व-सहायता समूहों, ग्राम पंचायत एवं अन्य सहकारी समितियों से जो शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालित करने के इच्छुक हों, उनसे समस्त दस्तावेजों के साथ 02 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक संस्था निर्धारित प्रारूप में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कांकेर में कार्यालयीन समयावधि में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।