स्कूल शिक्षा एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री यादव ने किया खादी महोत्सव का शुभारंभ
स्कूल शिक्षा एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री यादव ने किया खादी महोत्सव का शुभारंभ
दुर्ग, 28 अगस्त 2025/ प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने 27 अगस्त को छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित खादी महोत्सव का शुभारंभ किया।
सिविक सेंटर भिलाई के वेल्डेक्स ग्राउंड में ग्रामोद्योग बोर्ड अंतर्गत बुनकरों द्वारा स्वदेशी खादी वस्त्रों की बिक्री हेतु प्रदर्शनी लगाई गई है। शुभारंभ अवसर पर ग्रामोद्योग मंत्री श्री यादव ने कहा कि खादी सिर्फ वस्त्र नही, यह आत्मनिर्भरता और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने उपस्थित जनों से खादी वस्त्रों के महत्व पर चर्चा करते हुए स्वयं भी खादी वस्त्र खरीदा और सभी से स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने की अपील की। कार्यक्रम में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पांडे, दुर्ग निगम के सभापति श्याम शर्मा, पार्षदगण एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 20 से 31 अगस्त 2025 तक खेल दिवस का आयोजन किया जा रहा है।
29 अगस्त 2025 को प्रातः 7.30 बजे सुराना कॉलेज मैदान पर मेजर ध्यानचंद हॉकी के जादूगर के नाम से हॉकी खेल, फुटबॉल एवं खो-खो खेल का आयोजन किया जाएगा। खिलाड़ियों द्वारा खेलों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। जिले के टीमों के मध्य हॉकी एवं फुटबॉल मैच का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम समय-सुबह अतिथियों का आगमन, ध्यानचंद जी की फोटो पर माल्यार्पण, प्रारंभ रैली दौड, मुख्य अतिथियों का सम्मान, खिलाड़ियों को नाश्ता, खेल प्रारंभ एवं शामः मुख्य अतिथि एवं अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी का सम्मान एवं समापन किया जाएगा।
खेल दिवस के अवसर पर 30 अगस्त 2025 को मेजर ध्यानचंद अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी के नाम पर जिला दुर्ग के विकासखण्ड दुर्ग के शा.उ.मा.विद्यालयः पुरई में पारंपरिक खेल आयोजन किया जायेगा। खेल का नाम कबड्डी, खो-खो, स्थानीय खेल पिट्ठुुल, गेड़ी दौड़। समापन अवसर पर स्थानीय प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जायेगा।
31 अगस्त 2025 को खेल दिवस के अवसर पर सायकल रैली का आयोजन प्रगति भवन (सिविक सेन्टर) जयंती स्टेडियम में किया जा रहा है। सायकल रैली का शुभारंभ प्रगति भवन जयंती स्टेडियम से किया जाएगा। सायकल रैली निम्नानुसार मार्ग से गुजरेगी।
सायकल रैली 31 अगस्त 2025 को प्रातः 08.30 बजे प्रगति भवन (सिविक सेन्टर) भिलाई से प्रारंभ होकर शहीद पार्क, परिवार चौक, रेल चौक, डीपीएस चौक, एस.एस.बी. चौक, जयन्ती स्टेडियम में पिछे भाग से प्रवेश करते हुए स्टेडियम के अंदर एक चक्कर लगाकर पुनः पीछे वाली गेट से प्रगति भवन पहुंचकर रैली का समापन होगा। अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान एवं खिलाड़ियों को शपथ ग्रहण किया जाएगा।
cg24
