मछुआरों एवं मत्स्य पालकों के कल्याण एवं विकास हेतु संगोष्ठी एवं परिचर्चा आयोजित

मछुआरों एवं मत्स्य पालकों के कल्याण एवं विकास हेतु संगोष्ठी एवं परिचर्चा आयोजित

मछुआरों एवं मत्स्य पालकों के कल्याण एवं विकास हेतु संगोष्ठी एवं परिचर्चा आयोजित

/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मत्स्य पालकों के कल्याण एवं मत्स्य पालन क्षेत्र के विकास के उद्देश्य से 17 सितंबर 2026 को शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र कोपाबेड़ा में संगोष्ठी, परिचर्चा एवं मत्स्य बीज तथा इनपुट सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री आनंद निषाद एवं जिला पंचायत कोंडागांव की अध्यक्ष श्रीमती रीता सोरी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर मत्स्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, मत्स्य पालक, मछुआ सहकारी समितियों एवं समूहों के सदस्य तथा स्थानीय हितग्राही शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष आनंद निषाद एवं उपस्थित अधिकारियों ने शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र कोपाबेड़ा का निरीक्षण किया। उन्होंने मत्स्य पालन के लिए उपयोग किए जा रहे तालाबों, देशी मांगुर मत्स्य बीज एवं मांगुर प्रजनकों, टैंकों तथा प्रक्षेत्र में उपलब्ध अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर मत्स्य पालकों को मत्स्य बीज, जाल एवं मत्स्य पालन से संबंधित आवश्यक इनपुट सामग्री का वितरण किया गया।

अध्यक्ष  आनंद निषाद ने मत्स्य पालकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस दौरान वैज्ञानिक एवं आधुनिक तकनीकों से मत्स्य पालन, गुणवत्तापूर्ण मत्स्य बीज की उपलब्धता, उचित आहार प्रबंधन, तालाब प्रबंधन, मत्स्य उत्पादन बढ़ाने तथा मत्स्य उत्पादों के बेहतर विपणन सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में बताया गया कि मत्स्य पालन को व्यवस्थित एवं व्यावसायिक रूप से बढ़ावा देकर ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं आय के अवसरों को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकता है। आधुनिक तकनीकों को अपनाने, गुणवत्तापूर्ण मत्स्य बीज एवं बेहतर प्रबंधन से मत्स्य उत्पादन में वृद्धि के साथ मत्स्य पालकों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में भी सहायता मिलेगी।

कार्यक्रम के अंत में सहायक संचालक मछली पालन, कोंडागांव  प्रवेज कोल्हे ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, मछुआरों, मत्स्य पालकों एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य  प्रेम सिंह नाग,  शंभू सिंह,  लोकनाथ सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।