श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहीदी यात्रा का समापन आज
श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350 वीं शहीदी शताब्दी यात्रा का आज रविवार को स्टेशन रोड गुरुद्वारा रायपुर में समापन होगा 3 अक्टूबर को राजधानी रायपुर से शुरू हुई 10 दिवसीय प्रदेश कीर्तन यात्रा पूरे प्रदेश के प्रमुख जिलों के सभी गुरुद्वारों सहित संगत को दर्शन देकर आज 12 अक्टूबर को राजधानी रायपुर पहुंची |

अंतिम दिन समापन अवसर पर यह यात्रा वाला प्रीतम गुरुद्वारा मोवा, बाबा बुड्ढा जी साहिब गुरुद्वारा तेलीबांधा महावीर नगर श्याम नगर पंडरी गोविंद नगर देवेंद्र नगर गुरुद्वारा की संगत को दर्शन देकर राजधानी के गुरु गोविंद सिंह चौक से नगर कीर्तन के रूप में स्टेशन रोड गुरुद्वारा पहुंचेगी जहां विधिवत रूप से यात्रा का स्वागत किया जाएगा एवं अरदास के बाद गुरु का लंगर वितरित किया जाएगा |
श्री गुरु तेग बहादुर साहिब शहीदी शताब्दी वर्ष यात्रा प्रभारी महेंद्र सिंह छाबड़ा तथा तेजिंदर सिंह होरा ने बताया कि यह 10 टच प्रदेश स्तरीय कीर्तन यात्रा अनेक जिलों का भ्रमण करते हुए किस्सा किलोमीटर का सफर तय कर प्रदेश के 75 प्रमुख गुरुद्वारों की संगत को पांच प्यारों की अगवाई में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी एवं श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की ऐतिहासिक निशानियां के दर्शन करवा कर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी बलिदान की जानकारियां जन जन तक पहुंचने में सफल हुए हैं |
cg24
