छत्तीसगढ़ सिन्धी महापंचायत की अहम बैठक क्रांति सेना द्वारा किये गए अभद्रता पूर्ण कृत्य के खिलाफ सभी समाजों में आक्रोश का माहौल

छत्तीसगढ़ सिन्धी महापंचायत की अहम बैठक क्रांति सेना द्वारा किये गए अभद्रता पूर्ण कृत्य के खिलाफ सभी समाजों में आक्रोश का माहौल
स्थानीय रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ सिन्धी महापंचायत में आज कोर कमेटी की बैठक रखी गई जिसमे छत्तीसगढ़ सिन्धी महापंचायत द्वारा छत्तीसगढ़ क्रांति सेना ने जो छत्तीसगढ़ में जितने भी समाज के लोग रहते हैं जिनमे सिन्धी समाज , अग्रवाल समाज, जैन समाज, उत्कल समाज एवं अन्य समाजों को भी गलियां दे रहा है जो निरंकुश हो गए हैं वह हमारे प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी एवं उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री मान.  विजय शर्मा  को भी खुले आम गालियाँ व अभद्र भाषा बोल रहा है एवं हमारे वरुण देव भगवान झुलेलाल जी, भगवान अग्रसेन जी एवं गोदड़ीवाला धाम के संतों को अभद्र गालियाँ दिया है और दे रहा है, छत्तीसगढ़ एक खुशहाल प्रदेश है सर्वसमाज के लोग मिलकर हमारा छ.ग. प्रदेश हर क्षेत्र में भारत में टॉप पर पहुंचे और यहाँ के रहवासी मिलजुल कर खुश रहें यही चाहते हैं जिसे क्रांति सेना यहाँ के वातावरण को दूषित करने का काम कर रहें हैं जिस पर आपसे सादर अनुरोध है की इसकी गिरफ़्तारी कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए | 
  यह जानकारी प्रवक्ता  दिनेश अठ्वानी एवं  पवन प्रिथवानी ने दी और उपरोक्त बैठक में संरक्षक पूर्व विधायक श्री श्रीचंद सुन्दरानी जी, श्री अमर गिदवानी,  राजेश वासवानी,  सचिन मेघानी,  राजेश गुरनानी,  किशोर आहूजा, श्री गोविन्द वाधवानी, श्री  विनोद तलरेजा,  राधाकिशन सुन्दरानी , जीतू बडवानी,  पवन प्रीतवानी , श्री रूपचंद भिमनानी, श्री किशोर सेतपाल, श्री शमंलाल खुबचंदानी,  गुरमुख वाधवा एवं कोर कमेटी के सदस्यगण बैठक में शामिल रहे |