जिला स्तरीय महिला खेल उत्सव 20 दिसंबर को

जिला स्तरीय महिला खेल उत्सव 20 दिसंबर को

 खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला कोण्डागांव के तत्वावधान में जिला स्तरीय महिला खेल उत्सव 2025 का आयोजन 20 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। यह आयोजन कोण्डागांव स्थित खेलो इंडिया सेंटर में प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा।
इस महिला खेल उत्सव में जिले की महिला खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिताओं में एथलेटिक्स (100 मीटर, 400 मीटर दौड़ एवं तवा फेंक), खो-खो , हॉकी,बैडमिंटन, वॉलीबॉल, कुश्ती, बास्केटबॉल, फुटबॉल, वेटलिफ्टिंग एवं रस्साकसी को शामिल किया गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दो आयु वर्ग निर्धारित किए गए हैं। आयु वर्ग 9 से 18 वर्ष तक तथा 18 से 35 वर्ष तक का होगा। उक्त तिथि को इच्छुक महिला खिलाड़ी अपने पहचान पत्र के साथ प्रातः 9 बजे तक कोण्डागांव स्थित खेलो इंडिया तीरंदाजी सेंटर में उपस्थित होकर पंजीयन करा सकती हैं।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जिले की महिला खिलाड़ियों से अधिक से अधिक सहभागिता की अपील करते हुए कहा है कि इस खेल उत्सव में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा को प्रदर्शित करें।