स्टेशन लोधीपारा सर्किल स्टेशन रोड रायपुर के अध्यक्ष राजेन्द्र जंघेल एवं महिला अध्यक्ष श्रीमती सविता जंघेल निर्विरोध घोषित हुए।

स्टेशन लोधीपारा सर्किल स्टेशन रोड रायपुर के अध्यक्ष राजेन्द्र जंघेल एवं महिला अध्यक्ष श्रीमती सविता जंघेल निर्विरोध घोषित हुए।

स्टेशन लोधीपारा सर्किल स्टेशन रोड रायपुर के अध्यक्ष  राजेन्द्र जंघेल एवं महिला अध्यक्ष श्रीमती सविता जंघेल निर्विरोध घोषित हुए।

            लोधी क्षत्रिय समाज रायपुर के अधीनस्थ सर्किल स्टेशन लोधीपारा पं. क्रं.2066 में मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमान कृष्ण कुमार सिंगौर एवं पर्यवेक्षक  बंधु जंघेल और  योगेश जंघेल की उपस्थिति दिनांक 6 जुलाई 2025 दिन रविवार को पालकी रेस्टोरेंट स्टेशन लोधीपारा में निर्वाचन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें महिला एवं पुरूष पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर समाज को एक नई दिशा देने का प्रयास किया गया। निर्वाचन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र भी दिया गया। सर्किल अध्यक्ष  राजेन्द्र जंघेल, उपाध्यक्ष  बाल मुकुंद चंदेल, सचिव  सतीश जंघेल, कोषाध्यक्ष  प्रकाश जंघेल एवं संयुक्त सचिव  मधुसूदन जंघेल चुनें गए।

इसी प्रकार सर्किल में महिला पदाधिकारी में सर्किल अध्यक्ष श्रीमती सविता जंघेल, उपाध्यक्ष श्रीमती नीता जंघेल, सचिव श्रीमती पम्पा चंदेल, कोषाध्यक्ष श्रीमती कौशल्या जंघेल, संयुक्त सचिव श्रीमती लक्ष्मी जंघेल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन कार्यक्रम में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष  अधीन जंघेल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं देकर कहा कि समाज के सभी सदस्य गण समाज सेवा एवं अन्य सेवाओं के माध्यम समाज को आगे बढ़ने के उद्देश्य से अपना अपना योगदान दे रहें है। आशा है कि नवनिर्वाचित सदस्यगण सभी का सहयोग लेकर स्टेशन लोधीपारा सर्किल को एक आदर्श सर्किल एवं स्वस्थ समाज बनाने का पूरा प्रयास करेंगे।

इस कार्यक्रम में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष श्री अधीन जंघेल, महासचिव दीपक जंघेल, देवराज जंघेल, कृपा जंघेल, श्रवण जंघेल, ओम जंघेल सहित बड़ी संख्याएं सर्किल के सभी सम्मानित सदस्य, माता एवं बहन उपस्थित थी।