फरसगांव ब्लॉक के बड़ेडोंगर में उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण

फरसगांव ब्लॉक के बड़ेडोंगर में उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण
फरसगांव ब्लॉक के बड़ेडोंगर में उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण

 फरसगांव विकासखंड के बड़ेडोंगर क्षेत्र में 06 सितंबर 2025 को प्राप्त शिकायतों के आधार पर कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा एसडीएम अश्वन कुमार पुसाम के नेतृत्व में उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों एवं गोदामों का औचक निरीक्षण किया गया।
इस दौरान कृति एंटरप्राइजेस एवं रिद्धि  इंटरप्राइजेस का निरीक्षण किया गया। जांच में कृति एंटरप्राइजेस में मूल्य सूची का प्रदर्शन एवं स्टॉक रजिस्टर का संधारण नहीं पाया गया, साथ ही उनकी POS मशीन भी खराब मिली। इस पर संस्था को स्पष्टीकरण जारी किया गया। गोदाम में रखे उर्वरकों को व्यवस्थित करने और साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण के दौरान दोनों दुकानों में यूरिया उर्वरक उपलब्ध नहीं था, जबकि गोदामों में 20-20-0, 14-28-0, DAP, SSP एवं MOP उर्वरक का स्टॉक पाया गया।
इस कार्रवाई में एसडीएम  अश्वन कुमार पुसाम के साथ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम, उर्वरक निरीक्षक  शेषमणि पाण्डेय, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी  अनिल मरकाम,  मेघनाथ साहू एवं  आशीष नेताम शामिल रहे।