चेम्बर का प्रतिनिधि मंडल केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण तथा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात हेतु दिल्ली रवाना
चेम्बर का प्रतिनिधि मंडल केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण तथा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात हेतु दिल्ली रवाना
आज 22 अगस्त 2025 को छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का प्रतिनिधि मंडल केन्द्रीय वित्त मंत्री माननीया निर्मला सीतारमण जी एवं केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री माननीय श्री पीयूष गोयल जी से मुलाकात करने दिल्ली रवाना हुए।
प्रतिनिधि मंडल में वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा, चेम्बर प्रदेश महामंत्री अजय भसीन, संरक्षक श्रीचन्द सुन्दरानी, सलाहकार -लाभचंद बाफना, वाइस चेयरमेन-चेतन तारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष- राजेश वासवानी, ललित जैसिंघ, जसप्रीत सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष-लोकेश चन्द्रकांत जैन, प्रमोद जैन, राजेश सेतपाल, मुकेश गर्ग, राजा माखीजा, पंकज जैन मनेन्द्रगढ़ शामिल हैं।
चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी पारिवारिक कार्यक्रम के संबंध में दो दिन पूर्व ही दिल्ली मंे रूके हुए हैं। जहां उन्हें दिनांक 23 अगस्त 2025, दिन शनिवार को ”एक राष्ट्र-एक चुनाव” पर आयोजित अखिल भारतीय व्यापारी लीडर सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है। उनके नेतृत्व में चेम्बर प्रतिनिधि मंडल भी शामिल होगा एवं केन्द्रीय वित्त मंत्री माननीया निर्मला सीतारमण जी से मुलाकात कर व्यापारियों को आ रही जीएसटी संबंधी समस्याओं से अवगत कराते हुए जीएसटी सरलीकरण के साथ ही केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री माननीय श्री पीयूष गोयल जी से मुलाकात कर व्यापार-उद्योग जगत की समस्याओं से अवगत करायेंगे।
cg24
