नया सवेरा जन कल्याण समिति का अलंकरण समारोह संपन्न, समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विभूतियों का हुआ सम्मान

नया सवेरा जन कल्याण समिति का अलंकरण समारोह संपन्न, समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विभूतियों का हुआ सम्मान

नया सवेरा जन कल्याण समिति का अलंकरण समारोह संपन्न, समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विभूतियों का हुआ सम्मान

रायपुर। नया सवेरा जन कल्याण समिति, छत्तीसगढ़ द्वारा रविवार को सिविल लाइंस स्थित वृंदावन हॉल में 'अलंकरण एवं सम्मान समारोह' का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समिति के प्रेरणास्रोत स्व. श्री कृपाराम साहू एवं स्व. प्रयाग साहू की स्मृति में आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा थे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्री मिश्रा ने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा, "समाज के लिए निस्वार्थ भाव से काम करने वाले गुमनाम नायकों को एक मंच पर लाकर सम्मानित करना एक अत्यंत सराहनीय और प्रेरक कार्य है। नया सवेरा समिति इस पहल के माध्यम से समाज को एक सकारात्मक दिशा दे रही है।


गणमान्य अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में एमआईसी सदस्य मनोज वर्मा एवं अमर गिदवानी, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता, प्रसिद्ध कवि मीर अली मीर, भरतनाट्यम गुरु रथीश बाबू और कथावाचिका यामिनी देवी साहू सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं को शुभकामनाएं दीं और समिति के प्रयासों को सराहा।

 समाज के रत्नों का हुआ सम्मान

 इस अवसर पर समिति द्वारा समाज सेवा, शिक्षा, कला, साहित्य, चिकित्सा, मीडिया और खेल जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समिति की अध्यक्ष लता अजय साहू ने अपने स्वागत भाषण में कहा, "हमारा उद्देश्य समाज के उन रत्नों को ढूंढकर उन्हें सम्मानित करना है, जिनके योगदान से समाज को प्रेरणा मिलती है। हम सभी अतिथियों और सम्मानित विभूतियों के आभारी हैं, जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाया।" कार्यक्रम का संचालन सफलतापूर्वक किया गया और इसमें बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।