देश पर थोपा गया आपातकाल कांग्रेस के कुकृत्यों की निशानी - बृजमोहन अग्रवाल
आपातकाल की 50वीं स्मृति दिवस पर रायपुर जिला में संगोष्ठी एवं लोकतंत्र प्रहरियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
देश पर थोपा गया आपातकाल कांग्रेस के कुकृत्यों की निशानी - बृजमोहन अग्रवाल
कांग्रेस ने नागरिक अधिकारों का हनन कर लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचला - उपासने
रायपुर/ भाजपा रायपुर जिला द्वारा शनिवार को जिला कार्यालय एकात्म परिसर में आपातकाल की 50 वीं वर्षगांठ पर संगोष्ठी एवं लोकतंत्र के प्रहरियों के सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सर्वप्रथम भारत माता और महापुरुषों के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर वन्दे मातरम् गान के साथ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल एवं मुख्य वक्ता वरिष्ठ भाजपा नेता लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रमुख सच्चिदानंद उपासने के रूप में शामिल हुए

मुख्य अतिथि बृजमोहन अग्रवाल ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन हमें उस दौर की याद दिलाता है जब 1975 में देश की लोकतांत्रिक आत्मा को कुचलने की साजिश रची गई थी। जनता की आवाज़ दबा दी गई, संविधान को ताक पर रखकर सत्ता ने तानाशाही का रूप ले लिया। प्रेस की स्वतंत्रता, नागरिक अधिकार और न्यायपालिका की गरिमा - सब कुछ खतरे में पड़ गया था।
लेकिन यह देश झुका नहीं। लोकतंत्र के रक्षकों ने संघर्ष किया, जेलें भरीं, और अंततः जनशक्ति ने सत्ता के अहंकार को पराजित किया।
मुख्य वक्ता सच्चिदानंद उपासने ने 1975 में लगाए गए आपातकाल को लोकतंत्र पर काला धब्बा बताते हुए कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नागरिक अधिकारों का हनन कर लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचला 1975 में कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल को देश पर थोपा गया। उन्होंने इसे कुशासन करार दिया और कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र पर काला धब्बा था।
जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि किस प्रकार डॉ. मुखर्जी को कांग्रेस सरकार ने नजरबंद किया और यातनाएं दीं। उन्होंने कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में लोकतंत्र सेनानियों का शाल श्रीफल मोमेंटो के साथ सम्मान किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, महापौर मिनल चौबे,नंदन जैन, किशोर महानंद, श्रीचंद सुंदरानी,अमरजीत छाबड़ा,वर्णिका शर्मा,
मंच का संचालन भाजपा जिला महामंत्री सत्यम दुआ ने एवं आभार ललित जयसिंग ने किया
संगोष्ठी में जयंती भाई पटेल, अशोक पांडे, चन्नी वर्मा, अकबर अली,आशु चंद्रवंशी, गोपी साहू, हरीश ठाकुर, राजीव मिश्रा, संजय तिवारी, सुभाष अग्रवाल, राजू मिश्रा, जितेंद्र गोलछा, अनिल बाघ, संजय तिवारी, अभिषेक तिवारी चैतन्य टावरी, भोला साहू, विनय जैन, भागीरथी यादव, केदार धनगर, पुरुषोत्तम मोवले, संदीप जंघेल, संतोष कुमार सोनी, संदीप जांघेल, दलविंदर सिंह बेदी, संतोष साहू, अनूप खेलकर, रविंद्र सिंह ठाकुर, योगेश साहू, जितेंद्र गंडेचा, राम प्रजापति, भूपेंद्र सिंह, संजय शुक्ला, अनीश दास, सतीश छुगानी, दीपक शर्मा, संतोष साहू, शिव जलम दुबे, कपिल यादव,सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे
cg24
