छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने ITSA हॉस्पिटल के उद्घाटन समारोह में सादर सहभागिता की

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने ITSA हॉस्पिटल के उद्घाटन समारोह में सादर सहभागिता की

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने ITSA हॉस्पिटल के उद्घाटन समारोह में सादर सहभागिता की और हॉस्पिटल के संस्थापक  सुनील बलानी  को इस उत्कृष्ट पहल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ दीं। यह हॉस्पिटल अत्यंत सुव्यवस्थित एवं आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जो मरीजों की हर आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

विशेष रूप से अस्पताल का पीडियाट्रिक विभाग (बच्चों का विभाग) बहुत ही सुंदर, स्वच्छ और बच्चों के अनुकूल वातावरण में निर्मित किया गया है, जिससे बच्चों को इलाज के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस विभाग की व्यवस्था अत्यंत सराहनीय रही।

इस उद्घाटन समारोह में चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष  सतीश थोरानी , कोषाध्यक्ष  निकेश बरड़िया , वरिष्ठ सदस्य सरल मोदी  तथा उपाध्यक्ष  राजू तरवानी  की गरिमामयी उपस्थिति रही। इन सभी गणमान्य अतिथियों ने अस्पताल की गुणवत्ता एवं समाज के प्रति इस योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इसे समाज के लिए एक महत्वपूर्णv पहल बताया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों ने इस नए हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं को देखकर संतोष व्यक्त किया और इसके उज्जवल भविष्य की कामना की।