'सिंदूर तो उजड़ गया फिर ऑपरेशन का नाम सिंदूर क्यों'? जया बच्चन
ऑपरेशन सिंदूर नाम रखने पर जया ने उठाए सवाल
सपा सांसद जया बच्चन ने सवाल उठाया कि पहलगाम हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई का नाम ऑपरेशन सिंदूर क्यों रखा गया? उन्होंने कहा, इस घटना में महिलाएं विधवा हो गई थीं और वास्तव में उनका सिंदूर उजड़ गया तो सरकार ने ऐसा नाम क्यों रखा। इस पर कुछ सांसद सदन में हल्ला मचाने लगे।
सत्ता पक्ष के सांसदों पर भी भड़कीं जया बच्चन
सपा सांसद अपने भाषण के दौरान अन्य सांसदों की ओर से किए जा रहे व्यवधान से नाराज हो गईं। हालांकि आसन ने उनसे इस पर ध्यान नहीं देने को कहा। इस पर जया बच्चन ने कहा, उनके कान तेज हैं। यही नहीं जया को उनके बगल में बैठी शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी से यह कहते हुए देखा गया कि मुझे नियंत्रित करने की कोशिश मत करो।
पहलगाम पीड़ितों को श्रद्धांजलि, सरकार पर हमला
सपा सांसद जया बच्चन ने पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सरकार से कहा कि वह दिल से चीजों को महसूस कर अपनी बात रखती हैं। सरकार की तरह बड़े लेखक रखकर अजीबो गरीब नाम नहीं देतीं।
cg24
