तिलोकचंद बरड़िया दंपति ने परिवारजनों एवं कर्मचारियों संग मनाई 47वीं वैवाहिक वर्षगांठ

तिलोकचंद बरड़िया दंपति ने परिवारजनों एवं कर्मचारियों संग मनाई 47वीं वैवाहिक वर्षगांठ

 

आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को प्रतिष्ठित उद्यमी, समाजसेवी एवं एटी ग्रुप के संस्थापक श्री तिलोकचंद बरड़िया एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मंजुलता बरड़िया ने अपनी 47वीं वैवाहिक वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई। यह विशेष अवसर परिवारजनों, एटी ज्वेलर्स के स्टाफ एवं कार्यालय के सभी सहयोगियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

 

19 फरवरी 1979 को विवाह सूत्र में बंधे इस दंपति ने दशकों की इस यात्रा में प्रेम, विश्वास और परस्पर सम्मान की मिसाल पेश की है। श्रीमती मंजुलता बरड़िया का स्नेहिल सहयोग और प्रेरणा श्री बरड़िया के जीवन में हर कदम पर सहायक सिद्ध हुआ है। इस अवसर पर श्री बरड़िया ने कहा"परिवार ही जीवन की नींव है और पत्नी का साथ हर सफलता का आधार। इन 47 वर्षों में उनके स्नेह, त्याग और सहयोग ने मुझे हर मुश्किल को पार करने की शक्ति दी।"

 

इस अवसर पर श्री बरड़िया के दोनों पुत्र - श्री नितिन बरड़िया एवं श्री निकेश बरड़िया, पुत्रवधुएं एवं समस्त परिवारजन उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, एटी ज्वेलर्स के समस्त स्टाफ एवं कार्यालय के कर्मचारियों ने भी इस समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

श्री बरड़िया ने इस अवसर पर अपने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा, "यह परिवार केवल रक्त संबंधों तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारे सभी कर्मचारी और सहयोगी भी इस परिवार के अभिन्न अंग हैं। आप सबके आशीर्वाद और सहयोग से ही यह यात्रा सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही है।"

 

श्री तिलोकचंद बरड़िया ने इस अवसर पर समाज सेवा, व्यवसाय विस्तार एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि परिवार और समाज के सहयोग से वे आगे भी विकास एवं सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहेंगे।