चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व पर व्यापारियों का अटूट विश्वास

चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व पर व्यापारियों का अटूट विश्वास

चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व पर व्यापारियों का अटूट विश्वास,
धमतरी इकाई में सदस्यता अभियान को मिला व्यापारियों का भारी समर्थन



आज दिनांक 28 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के कुशल नेतृत्व में संगठन का विस्तार नए आयाम स्थापित कर रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में चेम्बर का प्रतिनिधिमंडल सदस्यता अभियान के तहत धमतरी पहुँचा।
धमतरी आगमन पर इकाई अध्यक्ष कैलाश कुकरेजा एवं पदाधिकारियों द्वारा प्रतिनिधिमंडल का भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान धमतरी के व्यापारियों में भारी उत्साह देखा गया। चेम्बर इकाईयों का गठन जहाँ भी हो रहा है, नए सदस्य निरंतर जुड़ते जा रहे हैं, जो इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि प्रदेश के व्यापारियों का प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी के नेतृत्व पर गहरा और अटूट विश्वास है।
सदस्यता अभियान की सफलता को रेखांकित करते हुए धमतरी जिला उपाध्यक्ष- दिनेश (राजा) रोहरा ने नए बनाए गए सदस्यों की विस्तृत सूची प्रदेश कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया को सौंपी। श्री थौरानी के नेतृत्व में संगठन लगातार अपनी जड़ें मजबूत कर रहा है और व्यापारी वर्ग एक मजबूत मंच के रूप में चेम्बर के साथ खड़ा है।
प्रदेश कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया ने कहा कि धमतरी इकाई द्वारा चलाया गया सदस्यता अभियान अत्यंत सराहनीय है। कैलाश कुकरेजा जी और उनकी टीम ने जिस सक्रियता से नए सदस्यों को जोड़ा है, वह धमतरी के व्यापारियों की एकजुटता को दर्शाता है। चेम्बर का परिवार जितना विशाल होगा, व्यापारियों के हितों की रक्षा उतनी ही प्रभावी ढंग से होगी।
चेम्बर कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी ने बताया कि धमतरी के व्यापारियों का यह स्नेह और विश्वास ही हमारी असली ताकत है। चेम्बर का निरंतर विस्तार यह सुनिश्चित करता है कि हम हर छोटे-बड़े व्यापारी की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर हैं। धमतरी इकाई को इस सफल अभियान के लिए बहुत-बहुत बधाई।
चेम्बर कार्यकारी अध्यक्ष जसप्रीत सिंह सलूजा ने कहा कि छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज केवल एक संगठन नहीं, बल्कि प्रदेश के व्यापारियों का एक अटूट सुरक्षा कवच है। चेंबर सदैव व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए 24 ग7 तत्पर खड़ा रहता है। चाहे दिन हो या रात, हमारी टीम व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती है। श्री सलूजा ने चेम्बर द्वारा विगत 1 वर्ष में जो भी गतिविधियां हुई उसके बारे में जानकारी दी जैसे-गाइडलाइन की दरों कमी,जीएसटी संबध सुझावों को शासन द्वारा मान्य करना,प्रदेश में एकल खिड़की प्रणाली लागू करना इत्यादि।
इस अवसर पर चेम्बर संरक्षक एवं पूर्व विधायक श्रीचन्द सुन्दरानी, कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया, वाईस चेयरमेन चेतन तारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष द्वय-राजेश वासवानी व जसप्रीत सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष-दिलीप इसरानी, मनीष प्रजापति, पंकज जैन, मंत्री धनेश मटलानी, निखिल पंड्या, धमतरी जिला उपाध्यक्ष- दिनेश (राजा) रोहरा, मंत्री- आलोक पाण्डेय, इकाई अध्यक्ष कैलाश कुकरेजा, कोषाध्यक्ष- राजमल राखेचा, चेयरमेन नरेंद्र रोहरा, संरक्षक-निर्मल बरड़िया, सलाहकार- रमेश दीवानी, रमेश जैन (मिन्त्री), संगठन मंत्री- प्रमोद पाण्डेय, पंकज शर्मा, कन्हैया कामरानी, अमित अग्रवाल, उपाध्यक्ष- सुरेश वल्र्यानी, सतराम वशानी, रविन्द्र सिंह छाबड़ा,कार्यकारिणी सदस्य -भूपेश अंबानी, सदस्य-मोहित जैन, आकाश गोलछा, अशोक दुबानी, सोनू जसूजा सहित अनेक व्यापारी एवं उद्योगपति उपस्थित रहे।