पी.जी. कॉलेज में नवआगन्तुक छात्र-छात्राओं का स्वागत समारोह एवं प्राणीशास्त्र परिसर का गठन
पी.जी. कॉलेज में नवआगन्तुक छात्र-छात्राओं का स्वागत समारोह एवं प्राणीशास्त्र परिसर का गठन
---------------:ः ☻:ः ---------------
कांकेर। भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कांकेर में प्राणीशास्त्र विभाग एम.एस.सी प्रथम सेमेस्टर में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का स्वागत समारोह एवं प्राणीशास्त्र परिषद का गठन किया गया। एम.एस.सी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा रीतिका तारम को अध्यक्ष, राखी मण्डावी को उपाध्यक्ष, दीपाली सिन्हा को कोषाध्यक्ष व हर्षित साहू को सचिव पद के लिए मनोनित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. चेतन राम पटेल ने प्राणीशास्त्र परिषद के सभी सदस्यों को शपथ दिलवाया एवं परिषद के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. चेतन राम पटेल ने छात्र-छात्राओं को वैज्ञानिक सोच को विकसित करने हेतु जोर दिया। जैसे की महाविद्यालय के अध्ययनरत छात्र-छात्राएं आज विभिन्न पदों में अपनी सेवाए दे रहे हैं वैसे ही आप भी इस महाविद्यालय को गौरवशाली परम्परा को बनाए रखेगे और शीर्ष पदों पर पहुच कर देश सेवा करेंगे।
महाविद्यालय की आई.क्यू.ए.सी. के प्रभारी डॉ. अर्चना सिंह ने नवागन्तुक छात्र-छात्राओं सेे सम्बोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय में अनुशासन को बनाये रखते हुए अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में अध्ययन करते हुए अपना और अपने परिवार का नाम रौशन करना है। साथ ही एम.एस. तृतीय सेमेस्टर के छात्र छात्रो को सुन्दर आयोजन हेतु बधाई दी।
विधि विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो विजय बेसरा ने छात्र-छात्राओं को आगे चलकर रिसर्च में अवसर तलासने को प्रोत्साहित किया। प्राणीशास्त्र के विभागाध्यक्ष सुमिता पाण्डेय ने विभागीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया एवं परिषद के आगामी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। प्राणीशास्त्र परिषद् के प्रभारी डॉ आशीष कुमार नेताम सहायक प्राध्यापक ने नवआगंतुक छात्र छात्रों को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु निरंतर प्रयास करने को कहा तथा कार्यक्रम के अंत में आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में बायोटेक्नोलॉजी के विभागाद्यक्ष नमिता कुजूर, डॉ शर्मीला सोनी, अतिथि व्याख्याता, तृप्ति राठौर अतिथि व्याख्याता, गोवेर्धन सोनवानी, प्रो.श.प. एवं एमएससी प्रथम एवं एमएससी तृतीय सेम्सेस्टर के सभी छात्र छात्राए उपस्थित थे।
cg24
