रायपुर की महिला पत्रकारों का मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया स्वागत अभिनंदन
कोरबा। दो दिवसीय कोरबा दौरे पर पहुँची रायपुर की महिला पत्रकारों की टीम का जश्न रिसोर्ट में आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री लखन लाल देवांगन ने पत्रकारों से स्नेहिल मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया।

मंत्री लखन लाल देवांगन ने महिला पत्रकारों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि उनकी चुनौतियाँ, लेखनी और उपलब्धियाँ अत्यंत प्रेरणादायक हैं। उन्होंने कहा कि समाज को जागरूक करने में मीडिया, विशेषकर महिला पत्रकारों की प्रतिबद्धता प्रशंसनीय है और उनका योगदान महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पार्षद नरेंद्र देवांगन तथा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इससे पहले 28 मार्च शनिवार को प्रेस क्लब कोरबा के अध्यक्ष सचिव सहित सभी पदाधिकारियों ने रायपुर की महिला पत्रकारों का कोरबा प्रेस क्लब में स्वागत किया |
cg24 
