श्री गुलाब साईं दरबार का 17 वां.वार्षिक स्थापना दिवस समारोह 24-25 को
श्री गुलाब साईं दरबार का 17 वां.वार्षिक स्थापना दिवस समारोह 24-25 को
रायपुर , संत श्री गुलाब बाबा के टैगोर नगर स्थित मंदिर का सत्रहवां वार्षिकोत्सव 24 एवं 25 दिसंबर को मनाया जायेगा, संत श्री गुलाब बाबा देश के प्रसिद्ध संतों में जाने जाते हैं, बाबाजी के भक्तों ने सन 2008 में इस मंदिर की स्थापना करवाई थी, तब से हर वर्ष बड़ी धूमधाम से स्थापना दिवस का उत्सव मनाया जाता है जिसमे पूरे देश से सैंकड़ों भक्तगण शामिल होते हैं श्री गुलाब साईं दरबार में कार्यक्रम की शुरुवात कल बुधवार शाम 07 बजे भजन संध्या से होगी तथा कार्यक्रम रात्रि 10 बजे तक चलेगा | गुरुवार प्रातः 6.32 को दुग्धाभिषेक कर प्रातः 10.32 को पालकी यात्रा टैगोर नगर कॉलोनी में निकाली जाएगी जिसमे रथ घोड़े, हांथी होंगे एवं अलग अलग छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ बड़े धूम धाम से पालकी यात्रा टैगोर नगर स्थित श्री गुलाब साईं दरबार से प्रारंभ होकर मैन रोड होते हुए बूढ़ी माई चौक से शैलेन्द्र नगर होकर टैगोर नगर स्थित मंदिर में समाप्त होगी तथा दोपहर 01 बजे से 04 बजे तक भंडारे का आयोजन किया गया है दोप.01 बजे से मध्यरात्रि तक भजन एवं रात्रि 08 बजे भण्डारे का कार्यक्रम होगा | कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी भक्तों से अपील की गयी है |
(मीडिया प्रभारी)
संत गुलाब साईं दरबार
cg24
