भोपाल में सोमवार को थम जाएंगे 4500 टैक्सी और ऑटो के पहिए, इन इलाकों में प्रभावित रहेंगी सेवाएं

भोपाल में सोमवार को थम जाएंगे 4500 टैक्सी और ऑटो के पहिए, इन इलाकों में प्रभावित रहेंगी सेवाएं

hopal Taxi Auto Strike 14 July 2025: मध्यप्रदेश में टैक्सी चालकों की उपेक्षा और शोषण के खिलाफ 14 जुलाई, सोमवार को भोपाल में 4 हजार 500 से ज्यादा टैक्सी और ऑटो के पहिए थम जाएंगे।

टैक्सी यूनियन कल्याण समिति ने भोपाल के सभी टैक्सी और ऑटो से आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया है। भोपाल के डॉ. अंबेडकर जयंती पार्क में सुबह 11 बजे से प्रदर्शन शुरू होगा, करीब शाम 5 तक शांतिपूर्ण तरीके से यात्री सेवाएं बंद रखेंगे।

ओला, उबर, रैपिडो भी ठप

टैक्सी यूनियन कल्याण समिति के राष्ट्रीय सचिव नफीसउद्दीन के मुताबिक, आंदोलन में भोपाल के करीब 2500 से ज्यादा टैक्सी और 2000 से अधिक ऑटो चालक शामिल होंगे। इसमें ओला, उबर, रैपिडो की सेवाएं भी ठप रहेगी। आंदोलन को लेकर पुलिस और प्रशासन से मंजूरी ली गई है।

इन रूट पर बंद रहेंगी टैक्सी

टैक्सी और ऑटो चालक के आंदोलन से हजारों यात्री परेशान होंगे। मुख्य रूप से भोपाल रेलवे स्टेशन, रानी कमलापति स्टेशन, बस स्टैंड और राजा भोज एयरपोर्ट समेत अन्य क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

यहां प्रभावित रहेंगी सेवाएं

स्थान असर
भोपाल रेलवे स्टेशन टैक्सी-ऑटो सेवाएं पूरी तरह बंद
रानी कमलापति स्टेशन पब्लिक ट्रांसपोर्ट बाधित
संत हिरदाराम नगर स्टेशन सीमित परिवहन सुविधा
बस स्टैंड (ISBT) यात्रियों को वैकल्पिक साधनों की जरूरत
राजा भोज एयरपोर्ट बुकिंग सेवा प्रभावित, वैकल्पिक साधन अनिश्चित

टैक्सी यूनियन की प्रमुख मांगें

मांग विवरण
रेलवे स्टेशनों पर टैक्सी चालकों से हो रही अवैध वसूली बंद की जाए
एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन पर उचित पार्किंग सुविधा दी जाए
प्राइवेट वाहनों द्वारा बुकिंग रद्द कर सवारियां लेने पर रोक लगे
निजी व बिना परमिट टू-व्हीलर टैक्सियों पर कार्रवाई की जाए
ओला-उबर पर भी वही सरकारी दरें लागू हों जो पारंपरिक टैक्सियों पर हैं
फिटनेस मशीनों में तकनीकी खराबी दूर की जाए
पैनिक बटन की ओवरचार्जिंग पर रोक लगाई जाए
यूनियन को तुलसी नगर में स्थायी सरकारी कार्यालय आवंटित किया जाए