बिलासपुर पुलिस और SBI ने मिलकर चलाया साइबर जागरूकता अभियान
छोटी-सी सावधानी बड़े अपराधों से बचा सकती है - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह
बिलासपुर, 26 अगस्त 2025 | साइबर अपराधों से बचाव और आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से बिलासपुर पुलिस एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष साइबर सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) एवं SBI के क्षेत्रीय प्रबंधक अविनाश सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पुलिस और बैंक अधिकारियों ने बताया कि शहर में लगातार नुक्कड़ नाटक और साइबर रथ के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। साइबर सुरक्षा कार्यक्रम के दौरान *गुम हुए मोबाइल फोन आमजनों को वापस सौंपे गए*। उल्लेखनीय है कि बिलासपुर पुलिस द्वारा पिछले एक वर्ष में 500 से अधिक गुम मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए गए हैं।
साइबर एक्सपर्ट्स और बैंक कर्मचारियों ने जनता को वर्तमान में बढ़ रही ठगी की नई तरकीबों जैसे डिजिटल अरेस्ट, सेक्सटॉर्शन (वीडियो कॉलिंग), व्हाट्सएप डीपी बदलकर ठगी, बिटकॉइन और टूरिज्म प्लान, फर्जी कस्टमर केयर, ऑनलाइन लोन ऐप आदि से अवगत कराया। साथ ही, उनसे बचने के व्यावहारिक उपाय भी बताए।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने उपस्थित लोगों से साइबर सतर्कता बरतने की अपील की और कहा कि छोटी-सी सावधानी बड़े अपराधों से बचा सकती है।
इस मौके पर *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण/ACCU) अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन निमितेश सिंह, उप पुलिस अधीक्षक मंजुलता केरकेट्टा* सहित *SBI के सीनियर मैनेजर बृजेश गुप्ता* और विभिन्न बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
---
cg24
