प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वें किस्त जारी
पूर्व सांसद श्री मोहन मण्डावी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के 20वें किश्त की राशि जारी होने पर किसानों को बधाई देते हुए कहा कि किसान अन्नदाता हैं। जिले के किसान खेती-किसानी अच्छे ढ़ग से करें। कहीं भी खेती करें,े तरीका से करें। खेती के साथ-साथ उससे जुड़े हुए अन्य व्यवसाय जैसे- पशुपालन, बकरी पालन, मछली पालन, मुर्गी पालन भी करें, जिससे उनकी उन्नति हो। किसानों को लाख पालन की खेती करने की समझाइश भी उनके द्वारा दी गई। विवादों का निपटारा गांवों में ही करने तथा कोर्ट-कचहरी से बचने की सलाह दी गई। कार्यक्रम को पूर्व विधायक शिशुपाल शोरी एवं श्रीमती सुमित्रा मारकोले, जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुर्णिमा कावड़े, पूर्व अध्यक्ष रामचरण कोर्राम और राजीवलोचन सिंह ने भी संबोधित किया तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 20वें किश्त जारी होने पर पात्र सभी किसानों को बधाई और शुभकामनाएं भी दी।
कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 20वें किश्त के अंतरण कार्यक्रम के साथ ही किसान मेला का भी आयोजन किया गया, जिसमें कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. बीरबल साहू एवं कृषि विभाग के उप संचालक जितेन्द्र कोमरा सहित कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों द्वारा वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की सलाह किसानों दी गई। कार्यकम में प्रतीक स्वरूप पांच किसानों को उड़द बीज तथा पांच किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का प्रमाण पत्र और मृदा कार्ड प्रदाय किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र में एग्रीड्रोन का डेमोस्ट्रेशन भी किया गया।
योजना से मिली राशि से खाद-बीज की खरीददारी-कृषक हेमलाल जैन और रमेश कुमार साहू- पीएम किसान सम्मान निधि योजना के 20वें किश्त के अंतरण कार्यक्रम में पहुंचे ग्राम हाटकोंगेरा के किसान हेमलाल जैन ने कहा कि योजना शुरू होने के बाद से उन्हें नियमित रूप से इसका लाभ मिल रहा है, जिससे वे खाद-बीज की खरीदारी करते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है। इसी तरह ग्राम धनेलीकन्हार के किसान रमेश कुमार साहू ने बताया कि सालाना उन्हें 6000 रूपये की किसान सम्मान निधि मिलती है, जिसका उपयोग वे कृषि कार्यों के लिए दवाइयाँ व खरपतवारनाशक खरीदने में करते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति धन्यवाद प्रकट किया है।
cg24
