जांजगीर पुलिस अधीक्षक विजय पांडे ने ना राजनीतिक ना प्रशासनिक दवा में नहीं आया नियमों से करवाही की गई है

जांजगीर पुलिस अधीक्षक विजय पांडे ने ना राजनीतिक ना प्रशासनिक दवा में नहीं आया नियमों से करवाही की गई है

एडिशनल SP उमेश कश्यप की निगरानी में रमन नगर जांजगीर में छापा, मौके से नकद ₹40,200, मोबाइल, कार और स्कूटी बरामद

मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर / जांजगीर। पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय के निर्देशन एवं एडिशनल SP उमेश कश्यप की निगरानी में जांजगीर पुलिस ने शनिवार की रात रमन नगर क्षेत्र में जुआ खेलते हुए 8 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह कार्रवाई रवि राठौर के घर के पास की, जहां सभी आरोपी बड़ी रकम के साथ ताश खेल रहे थे।

मौके से पुलिस ने ₹40,200 नगद, 52 पत्तों की ताश की गड्डी, प्लास्टिक चटाई 6 मोबाइल फोन, 2 कार और 2 स्कूटी जब्त की। जब्त संपत्ति का कुल मूल्य लगभग 20 लाख रुपए बताया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपियों में राजस्व विभाग के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हैं —ज्योतिष कुमारपिता गोपाल सूर्यवंशी, उम्र 44 वर्ष, निवासी अशोक नगर बिलासपुर (थाना सरकंडा) — राजस्व विभाग में कार्यरत एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

अन्य गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं –

1. हेमचंद तिवारी पिता के.पी. तिवारी, उम्र 39 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती जांजगीर
2. हरीश सिंह पिता रवींद्र सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी भाठापारा जांजगीर
3. रवि राठौर पिता मनोज राठौर, उम्र 32 वर्ष, निवासी बाजार पारा जांजगीर
4. उमेश कुमार पटेल पिता भूपदेव पटेल, उम्र 45 वर्ष, निवासी बहतराई (थाना सरकंडा)
5. गोविंद कांवर पिता बी.आर. कांवर, उम्र 50 वर्ष, निवासी पुराना बस स्टैंड जांजगीर
6. राहुल प्रताप सिंह पिता दिलीप सिंह, उम्र 39 वर्ष, निवासी आई.बी. रेस्ट हाउस के पास जांजगीर
7. देवेश अंबष्ट पिता स्व. मनोज कुमार, उम्र 30 वर्ष, निवासी रमन नगर जांजगीर

पुलिस टीम ने सभी आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा। बताया गया कि कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। SP विजय पांडेय ने मामले में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे, जिसके बाद एडिशनल SP उमेश कश्यप के नेतृत्व में टीम ने छापा मारकर सभी को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।