मुख्यमंत्री गणतंत्र दिवस पर जिले में करेंगे ध्वजारोहण
मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर
बिलासपुर, 20 जनवरी 2026/ कलेक्टर संजय अग्रवाल ने समय-सीमा की बैठक में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों, फ्लैगशीप योजनाओं एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर जिले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा ध्वजारोहण किया जाना संभावित है।
कलेक्टर ने अधिकारियों को गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमामय एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के निर्देश दिए। जिले के विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित आकर्षक झांकियां तैयार करने के निर्देश दिए गए। स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
https://youtu.be/m9EO3ZBTeks?si=mzLK-hocZS5नमसकय
बैठक में बताया गया कि 19 जनवरी से वंदे मातरम अभियान का द्वितीय चरण प्रारंभ हो चुका है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड में सामूहिक वंदे मातरम गायन किया जाएगा। चावल उत्सव के आयोजन एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को समय पर लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने जनदर्शन एवं समय-सीमा के लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनीत सिंह, नगर निगम आयुक्त, जिला पंचायत सीईओ सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
cg24
