जिला स्तरीय राज्योत्सव में 13 हितग्राहियों को परिवार सहायता से किया गया लाभान्वित सांसद  भोजराज नाग द्वारा किया गया चेक वितरण

जिला स्तरीय राज्योत्सव में 13 हितग्राहियों को परिवार सहायता से किया गया लाभान्वित
सांसद  भोजराज नाग द्वारा किया गया चेक वितरण

 छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा 02 से 04 नवम्बर तक तीन दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है। राज्योत्सव का शुभारंभ कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद  भोजराज नाग और कांकेर विधायक  आशाराम नेताम ने किया। इस अवसर पर उन्होंने जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों द्वारा पिछले 25 वर्षों में जिले में हुए विकास पर आधारित प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन किया। प्रदर्शनियों की उन्होंने मुक्तकंठ से सराहना की और जिले की शासकीय गतिविधियों को करीब से जाना। इस अवसर पर उनके द्वारा समाज कल्याण विभाग के प्रदर्शनी स्टॉल में 13 हितग्राहियों को परिवार सहायता योजनान्तर्गत 20 हजार रूपए का चेक वितरित किया। मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष  भरत मटियारा, कांकेर विधायक  आशाराम नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा कावड़े, पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा मारकोले एवं  शिशुपाल शोरी,  महावीर सिंह राठौर, आलोक ठाकुर, सतिश लाठिया, महेश जैन, टेकेश्वर जैन, कलेक्टर  निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  इंदिरा कल्याण एलेसेला, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  हरेश मण्डावी, एसडीएम कांकेर नरेन्द्र बंजारा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।