जनपद सामान्य सभा में क्षेत्र की 15 प्रमुख समस्याएं उठीं

जनपद सामान्य सभा में क्षेत्र की 15 प्रमुख समस्याएं उठीं

मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर

तखतपुर। जनपद पंचायत तखतपुर की सामान्य सभा में क्षेत्र क्रमांक 13 की जनपद सदस्य कविता महेश यादव ने शिक्षा, पेयजल, बिजली, सड़क और स्वच्छता से जुड़ी 15 प्रमुख समस्याएं उठाईं। उन्होंने ग्राम ठाकुरकापा में जर्जर आंगनबाड़ी भवन के स्थान पर नया भवन, सकेती में मुक्तिधाम निर्माण तथा कोड़ापुरी शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में रिक्त भृत्य पद पर नियुक्ति की मांग की।

उन्होंने जर्जर स्कूल भवन, खराब किचन शेड, स्कूल तक पहुंच मार्ग, पेयजल नलों, जल निकासी, बाउंड्रीवॉल और शौचालय-बाथरूम की समस्याओं को भी सदन के सामने रखा। साथ ही ग्रामीण पेयजल टंकी के खुले ढक्कन, नीचे लटकते बिजली तार और लो-वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए नए विद्युत सब-स्टेशन की मांग की।

जनपद सदस्य ने सभी समस्याओं पर शीघ्र राशि स्वीकृत कर स्थल निरीक्षण और समयबद्ध निराकरण की मांग की।