बगिया कैंप कार्यालय में CM विष्णुदेव साय ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को जल्द निराकरण के निर्देश
जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 16 नवंबर को जशपुर प्रवास के दौरान बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं और मांगें मुख्यमंत्री के सामने रखीं। लोगों ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता, पेंशन सहित व्यक्तिगत और जनहित से जुड़े मामलों को लेकर आवेदन सौंपे।
मुख्यमंत्री साय ने सभी आवेदनों और लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए। साथ ही लोगों की मांगों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
जनसुनवाई के दौरान जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने के निर्देश दिए।
editor 
