माता कौशल्या धाम चन्द्रखुरी में राजमाता अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती पर तीन दिवसीय भव्य आयोजन

माता कौशल्या धाम चन्द्रखुरी में राजमाता अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती पर तीन दिवसीय भव्य आयोजन

माता कौशल्या धाम चन्द्रखुरी में राजमाता अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती पर तीन दिवसीय भव्य आयोजन

संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से नवीन अंकुर महिला मंडल ने किया आयोजन

रायपुर, 

माता कौशल्या धाम, चन्द्रखुरी की पवित्र भूमि पर राजमाता अहिल्या बाई होलकर जी की 300वीं जयंती के अवसर पर नवीन अंकुर महिला मंडल द्वारा तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से आयोजित हुआ।

27 से 29 अक्टूबर तक चले इस आयोजन में प्रदेशभर से आए कलाकारों ने राजमाता अहिल्या बाई होलकर के जीवन, कार्यों और समाजसेवा की अविस्मरणीय गाथा को मंच पर जीवंत किया।

 प्रस्तुतियों में नृत्य, नाट्य, संगीत और काव्य मंचन के माध्यम से राजमाता के त्याग, नारी शक्ति, न्यायप्रियता और धर्मनिष्ठा को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में दीप प्रज्वलन के साथ माता कौशल्या और राजमाता अहिल्या बाई होलकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती मीना गौतम ने कहा कि राजमाता अहिल्या बाई का जीवन नारी सशक्तिकरण, सेवा और धर्मनिष्ठ शासन का अद्भुत उदाहरण है। उनका व्यक्तित्व आज भी समाज को प्रेरणा देता है।”

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, निबंध प्रतियोगिता और पेंटिंग में उत्कृष्ट प्रतिभागियों के साथ ही महिला उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और संगठनों को सम्मानित किया गया। आयोजन की सराहना करते हुए सभी अतिथियों ने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल श्रद्धा का प्रतीक था, बल्कि भारतीय संस्कृति और स्त्री शक्ति के प्रति समाज में नव ऊर्जा का संचार करने वाला भी रहा।

कार्यक्रम आरंग जनपद पंचायत सीईओ, श्री अभिषेक बनर्जी, सरपंच जगमोहन बघेल, पंच सुनीता साहू, वी पी एम टेगवार,  दीपाली सिंह, सुरेंद्र बर्मन, चंद्रकली वर्मा, संगीता वर्मा, रुक्मिणी, अनुसुइया, गीता वर्मा , तृप्ति वर्मा, मधुबाला, वीना शर्मा, प्रदीप साहू, कलाकार सोमनाथ राय, अयूब, दीपा वर्मा, सादिक, संगीता भट्टाचार्य (कोलकाता), शैलेंद्री साहू, मुमताज समेत बड़ी संख्या में प्रदेश भर से आए कलाकार और गणमान्यजन उपस्थित रहे।