लड़कियों का इस तरह देर रात कम कपड़ों में घूमना कितना उचित ?

लड़कियों का इस तरह देर रात कम कपड़ों में घूमना कितना उचित ?

रायपुर ब्रेकिंग

राजधानी के महादेव घाट इलाके से दिल दहला देने वाली घटना आई सामने..

बॉलीबॉल खिलाड़ी लड़कियों के साथ हुई छेड़खानी और मारपीट..

महादेव घाट से बर्थडे पार्टी कर देर रात लौट रहीं लड़कियों के साथ ताबड़तोड़ मारपीट..

बदमाशों ने लड़कियों के छेड़खानी कर बोला हमला ..

बिलासपुर और कोरबा की बताई जा रही लड़कियां ..

एक लड़की की बदमाश ने काटी उंगली ..

डीडी नगर थाना क्षेत्र का पूरा मामला ...

 छत्तीसगढ़ के रायपुर में गुरुवार रात एक डरावनी घटना सामने आई जब महादेव घाट इलाके में जन्मदिन की पार्टी से लौट रही लड़कियों के एक ग्रुप पर कुछ लड़कों ने हमला कर दिया. बताया गया कि लड़कियों को रास्ते में रोका गया और उनके साथ बदसलूकी की गई. मामला तब और भयावह हो गया जब एक हमलावर ने एक लड़की की उंगली काट ली. पीड़ित लड़कियां बिलासपुर और कोरबा की रहने वाली बताई जा रही हैं. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बीच सड़क पर लड़कों और लड़कियों के बीच जमकर मारपीट होती नजर आ रही है. 

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के महादेव घाट पर बीती रात एक बर्थडे पार्टी हिंसक टकराव में बदल गई. पार्टी में शामिल महिला वॉलीबॉल खिलाड़ियों के साथ कुछ युवकों ने छेड़छाड़ और मारपीट की. घटना की गंभीरता को देखते हुए डीडीनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी युवकों की तलाश जारी है.

कार में साउंड बजा, नाचने-गाने पर हुआ विवाद
बिलासपुर, कोरबा और जांजगीर से आई महिला खिलाड़ी एक साथी का जन्मदिन मनाने के लिए क्लब के बाद महादेव घाट पहुंचीं. किराए की कार से आई युवतियों ने वहां साउंड बजाकर डांस करना शुरू किया, जिसे लेकर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई.

बात बढ़ी, तो पहुंच गए बदमाश, बर्थडे पार्टी बनी झगड़े का मैदान
मौके पर मौजूद युवकों और महिला खिलाड़ियों के बीच बहस शुरू हुई. बताया गया है कि पहले महिला खिलाड़ियों ने आपत्ति जताने वालों से झड़प की, इसके बाद इलाके के कुछ बदमाश युवक वहां आ गए और विवाद ने हिंसक रूप ले लिया.