आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति को नई उड़ान — जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड का “इफेक्टिव पब्लिक स्पीकिंग” सेशन का प्रथम दिन
आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति को नई उड़ान — जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड का “इफेक्टिव पब्लिक स्पीकिंग” सेशन का प्रथम दिन
14 मार्च, रायपुर: जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड द्वारा मैक कॉलेज में “इफेक्टिव पब्लिक स्पीकिंग” सत्र के पहले दिन का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाना और उनकी कम्युनिकेशन स्किल्स को बेहतर बनाना था।
इस सेशन का संचालन जेसीआई रायपुर सुपर चैप्टर कोच, JFS JCI सीनेटर अमिताभ दुबे जी ने किया, जो इस कार्यक्रम के पायलट फैकल्टी थे। उन्होंने अपने अनुभव और सरल तरीकों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रभावशाली ढंग से बोलने की कला सिखाई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ मंच पर बोलना, अपनी बात को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करना तथा व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में प्रभावशाली संवाद स्थापित करने के महत्वपूर्ण गुर बताए गए।
कार्यक्रम मैक के चेयरमैन श्री रमेश अग्रवाल जी, पूर्व चेयरमैन श्री राजेश अग्रवाल जी, प्राचार्या डॉ. जैस्मिन जोशी, उप-प्राचार्या डॉ. श्वेता तिवारी, चैप्टर इंचार्ज जेसी डॉ. ऋषि पांडे , चैप्टर प्रेसिडेंट जेसी अर्क पीयूष पांडे तथा चैप्टर सेक्रेटरी जेसी अनंत दुबे के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
यह सत्र बेहद रोचक और इंटरएक्टिव रहा, जिसमें कई एक्टिविटीज, ग्रुप टास्क और प्रैक्टिकल अभ्यास कराए गए। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को स्टेज फियर को दूर करने, बॉडी लैंग्वेज सुधारने और अपने विचारों को प्रभावी तरीके से व्यक्त करने का अभ्यास कराया गया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ इन गतिविधियों में भाग लिया, जिससे सेशन और भी जीवंत और प्रेरणादायक बन गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने इस सेशन को अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक बताया तथा आने वाले दिनों में और सीखने के लिए अपनी उत्सुकता व्यक्त की।
.
.
.
cg24 
