बदला मौसम का मिजाज-मानसून के आने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना है.

बदला मौसम का मिजाज-मानसून के आने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना है.

छत्तीसगढ़ में मानसून आधिकारिक तौर पर आ गया है. मौसम विभाग ने दंतेवाड़ा जिले से इसके प्रवेश की पुष्टि की है. इसके चलते अगले 24 से 48 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश बढ़ने की उम्मीद है. मानसून के आने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना है. वहीं राजधानी रायपुर में भी मौसम का मिजाज बदल गया है. आसमान में बादल छा गए हैं और कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है.