आम आदमी पार्टी के प्रदेश सहप्रभारी मुकेश अहलावत संगठन की समीक्षा करेंगे
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव व राज्यसभा सांसद डॉ संदीप पाठक तीन दिन के प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रहे है
आम आदमी पार्टी के प्रदेश सहप्रभारी मुकेश अहलावत संगठन की समीक्षा करेंगे

रायपुर-आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव आगामी तीन दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। इस दौरान वे प्रदेश संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे।
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने कहा कि दोनों नेताओं का यह महत्वपूर्ण दौरा है। इस दौरान वे केनाल रोड स्थित पार्टी के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे व छत्तीसगढ़ के हित में जमीनी लड़ाई लड़ने वाले सामाजिक संगठन के महत्वपूर्ण लोगो से मिलेंगे व हाल ही में पार्टी का संगठन विस्तार हुआ है जिसमें नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां हुई है उन सभी पदाधिकारी को दोनों नेता पार्टी संगठन और कार्य के लिए दिशा निर्देश देंगे श्री जायसवाल ने आगे कहा कि प्रदेश के सहप्रभारी मुकेश अहलावत जी दुर्ग व राजनांदगांव लोकसभा के पदाधिकारियों से संगठन की समीक्षा कर होने वाले निकाय चुनाव की तैयारी हेतु महत्वपूर्ण बैठक लेंगे ।
प्रदेश महासचिव (मीडिया, सोशल मीडिया प्रभारी, मुख्य प्रवक्ता ) सूरज उपाध्याय ने कहा कि जैसा कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के दौरान 21 दिसंबर से लेकर 23 दिसंबर तक का कार्यक्रम तय किया गया चुकी मुकेश अहलावत के सहप्रभारी बनते ही प्रदेश में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है उनके कार्यप्रणाली से प्रदेश के सभी पदाधिकारियों में भी एक गम्भीरता आयी है चुकी वे सभी पदाधिकारी के कार्यपद्धति का अवलोकन कर आगे बढ़ रहे है।
अपने प्रवास के दौरान राष्ट्रीय संगठन महासचिव प्रदेश के विभिन्न जिलों की संगठनात्मक बैठकें, कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम की गतिविधियों में भाग लेंगे। साथ ही वे छत्तीसगढ़ की जमीनी राजनीतिक परिस्थितियों, जनता की समस्याओं एवं आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा करेंगे।
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है। राष्ट्रीय संगठन महासचिव का यह दौरा प्रदेश में पार्टी संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा।
प्रवास के दौरान मीडिया से संवाद एवं प्रेस वार्ता का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसकी जानकारी पृथक से दी जाएगी।
cg24
