दीपावली का पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए – विकास उपाध्याय
दीपावली का पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए – विकास उपाध्याय
रायपुर। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने दीपावली के पावन पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली रोशनी, खुशियों, आपसी प्रेम, भाईचारे और सकारात्मकता का पर्व है। यह त्योहार हम सभी को अंधकार से प्रकाश की ओर तथा निराशा से आशा की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।
विकास उपाध्याय ने कामना की कि माँ लक्ष्मी एवं भगवान गणेश जी की कृपा सभी पर बनी रहे तथा प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली का वास हो। दीपों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई उमंग, ऊर्जा और नई संभावनाएँ लेकर आए।
उन्होंने सभी से दीपावली का पर्व आपसी सौहार्द, प्रेम और भाईचारे के साथ मनाने तथा जरूरतमंदों के जीवन में भी खुशियों का प्रकाश फैलाने की अपील की।
विकास उपाध्याय