जस्टिस गवई के पत्र ने भाजपा-RSS के सामाजिक न्याय के झूठे दावों की पोल खोल दी है - कांग्रेस

जस्टिस गवई के पत्र ने भाजपा-RSS के सामाजिक न्याय के झूठे दावों की पोल खोल दी है - कांग्रेस

जस्टिस गवई के पत्र ने भाजपा-RSS के सामाजिक न्याय के झूठे दावों की पोल खोल दी है - कांग्रेस

पिछले 9 वर्षों में नियुक्त जजों में से 75 प्रतिशत केवल सामान्य वर्ग से, 95 फीसदी आबादी का प्रतिनिधित्व नगण्य

रायपुर/28 नवंबर 2026।
 सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई के द्वारा न्यायपालिका में नियुक्तियों को लेकर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखे गए पत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि जस्टिस गवई की चिट्ठी ने देश की उच्च न्यायपालिका में जजों की नियुक्ति प्रक्रिया और वंचित वर्गों के प्रतिनिधित्व को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। इस खुलासे के बाद भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सामाजिक न्याय और सबका साथ, सबका विकास के खोखले दावों की असलियत देश के सामने उजागर हो गई है।  

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में जजों की नियुक्तियों को लेकर सामने आए तथ्य और पूर्व सीजे की टिप्पणी बेहद चिंताजनक हैं। न्यायपालिका के सर्वोच्च पदों पर एक ही वर्ग का वर्चस्व स्थापित किया जा चुका है। पिछले 9 वर्षों में नियुक्त किए गए जजों में से 75 प्रतिशत जज केवल सामान्य वर्ग से हैं, जिनकी कुल आबादी बमुश्किल 5 फीसदी है, 95 प्रतिशत आबादी का प्रतिनिधित्व नगण्य है, जबकि एक खास समुदाय के उम्मीदवारों को लगातार प्राथमिकता दी जा रही है। वंचित वर्गों की घोर अनदेखी की जा रही है। गवई ने अपने पत्र में स्पष्ट रूप से रेखांकित किया है कि हाल के घटनाक्रमों में योग्यता और समान अवसरों की अनदेखी हुई है, तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यकों और महिलाओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।  

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा-आरएसएस के सामाजिक न्याय के झूठे दावों की पोल खुल चुकी है। न्यायपालिका जैसे लोकतंत्र के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ में समाज के बहुसंख्यक और वंचित तबकों की भागीदारी को सीमित करना बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान की मूल भावना के विरुद्ध है, संवैधानिक मूल्यों पर आघात है। भाजपा-आरएसएस की दलित, आदिवासी, पिछड़ा और महिला विरोधी मानसिकता को उजागर करता है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि पिछले बारह सालों से सत्ता में बैठी भाजपा सरकार और उसकी वैचारिक मार्गदर्शक आरएसएस की नीतियां शुरू से ही दलित, आदिवासी, पिछड़ों, अल्पसंख्यक और महिला विरोधी रही हैं। सरकार एक ओर पिछड़ों और दलितों के हितैषी होने का दिखावा करती है, वहीं दूसरी ओर देश की शीर्ष संस्थाओं और न्यायपालिका में उनके संवैधानिक प्रतिनिधित्व को सुनियोजित तरीके से खत्म किया जा रहा है। जब देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश स्वयं राष्ट्रपति को पत्र लिखकर समान अवसरों की अनदेखी पर चिंता जता रहे हैं, तो यह स्पष्ट है कि मौजूदा शासन में सामाजिक न्याय को कुचला जा रहा है। कांग्रेस पार्टी यह मांग करती है कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और सामाजिक विविधता को प्राथमिकता दी जाए। पिछले 9 वर्षों में हुई नियुक्तियों में एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक और महिला वर्ग के प्रतिनिधित्व पर केंद्र सरकार देश के सामने श्वेत पत्र जारी करे। नियुक्तियों में योग्यता के साथ-साथ समाज के सभी वंचित वर्गों को संविधान के अनुरूप न्यायसंगत और समान अवसर प्रदान किए जाएं।