गली-गली में फैल चुका है अवैध नशे का कारोबार - कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की सरकार में छत्तीसगढ़ में अवैध नशाखोरी महामारी का रूप ले चुका है, कमीशनरी प्रणाली लागू होने के बाद भी क्राइम बढ़ रहा है। न ही अवैध नशे पर लगाम लग पा रहा है। युवा और नाबालिक बुरी तरह से सुख नशे के चपेट में आ चुके हैं, बड़े शहरों के आउटर संचालित कैफे, फार्महाउस और बार में अवैध नशे का जमकर कारोबार हो रहा है। गांजा, अफीम, चरस, कोकीन, हेरोइन, एम डी एम ए, स्मैक, ब्राउन शुगर से लेकर कफ सिरप, नाइट्रोटेन, अल्प्राजोलम, चंदागोली खुलेआम बिक रहा है। सरकार के दावे पूरी तरह से फेल हो चुका है, अब तो छत्तीसगढ़ में ड्रग पैडलरों का पाकिस्तानी आईएसआईएस कनेक्शन सामने आ रहा है, सरकार का इंटेलीजेंस पूरी तरह से सरेंडर की मुद्रा में दिख रहा है। राजधानी के हाइपर क्लब, आईपी क्लब गोलीकांड, तेलीबांधा के ऑन द रॉक्स बार में चाकूबाजी, स्टेशन रोड में 500 के नोट में ड्रग चाटती लड़की के वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुए लेकिन सरकार सोई रही।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि नशे के बढ़ते कारोबार के कारण ही प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं। लूटमार, हत्या, चोरी, डकैती और महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध पिछले दो सालों में कई गुना बढ़ा है, जिसका असल कारण नशाखोरी ही है। गुजरात का मुद्रा पोर्ट दुनिया भर में अवैध ड्रग्स के कारोबार का मुख्य केंद्र बना हुआ है, हजारों करोड़ के ड्रग्स अफगानिस्तान से पाकिस्तान होकर मुंद्रापोर्ट के रास्ते पूरे देश में फैल रहे हैं। सितंबर 2025 में राजधानी रायपुर के गंज थाने में विशाल कुमार नाम के एक फर्जी आईबी अधिकारी की गिरफ्तारी हुई थी, प्रशासन का दावा था कि सैकड़ों ड्रग पैडलरों की सूची आरोपी से बरामद हुई है, लेकिन भाजपाइयों के नाम उजागर होने के डर से पूरा मामला दबा दिया गया। भाजपा की सरकारें अवैध नशे के कारोबार को रोकने में पूरी तरह नाकाम हो चुकी है।

