प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत अंगीकार 2025 अभियान0

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत अंगीकार 2025 अभियान0

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत अंगीकार 2025 अभियान0

0रायपुर नगर निगम के सभी 10 जोनो में KNOPI स्थापित की गई, नागरिको को योजना की विस्तृत जानकारी दी जा रही0
0नागरिक अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाएं रायपुर नगर निगम की सभी नागरिको से विनम्र अपील0

       रायपुर - प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत अगीकार 2025 अभियान देशभर में चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य योजना के प्रति जन-जागरूकता बढाना, पात्र हितग्राहियों को आवेदन हेतु प्रोत्साहित करना तथा पहले से स्वीकृत आवासों की शीघ्र पूर्णता सुनिश्चित करना है।
          इसी क्रम में रायपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी 10 जोन मुख्यालयों में KNOPI स्थापित की गई है, जिनमे नागरिकों को योजना की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इन केंद्रों पर पात्र हितग्राहियों को आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एव लाभ लेने की संपूर्ण जानकारी प्रदान की जा रही है।
        इन KNOPI के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 20 से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एवं अन्य अभिसरण योजनाओं की जानकारी भी हितग्राहियों को उपलब्ध कराई जा रही है।
        नगर निगम रायपुर ने सभी नागरिको से विनम्र अपील की है कि नागरिक इस अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ ।