नवापारा-राजिम लूटकांड के बाद सर्राफा एसोसिएशन का कड़ा निर्णय हेलमेट व बुर्का पहनकर ज्वेलरी दुकानों में प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध

नवापारा-राजिम लूटकांड के बाद सर्राफा एसोसिएशन का कड़ा निर्णय हेलमेट व बुर्का पहनकर ज्वेलरी दुकानों में प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध

नवापारा-राजिम लूटकांड के बाद सर्राफा एसोसिएशन का कड़ा निर्णय
हेलमेट व बुर्का पहनकर ज्वेलरी दुकानों में प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध

नवापारा-राजिम में हाल ही में हुई सर्राफा लूट की गंभीर घटना के बाद प्रदेशभर के सर्राफा व्यापारियों में व्याप्त असुरक्षा और आक्रोश को देखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश सर्राफा एसोसिएशन ने आपातकालीन बैठक आयोजित की। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष  कमल सोनी ने की।

बैठक में सर्वसम्मति से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि अब प्रदेश की किसी भी सर्राफा दुकान में हेलमेट या बुर्का पहनकर आने वाले व्यक्तियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 

यह निर्णय दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से स्पष्ट पहचान सुनिश्चित करने तथा आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से लिया गया है।

इस बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से सर्राफा व्यापारियों के प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से—

कमल सोनी (प्रदेश अध्यक्ष), प्रकाश गोलछा (रायपुर ), हर्षवर्धन जैन (रायपुर), प्रदीप घोरपड़े (रायपुर), संजय कनुगा (रायपुर), उत्तम चंद भंडारी (दुर्ग), पवन अग्रवाल (रायगढ़), राजू दुग्गड़ (बस्तर) एवं राजेश सोनी (सरगुजा) शामिल रहे।

प्रदेश अध्यक्ष  कमल सोनी ने सभी सर्राफा व्यापारियों से अपील की कि वे अपनी दुकानों में आधुनिक सुरक्षा उपकरण, उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे, अलार्म सिस्टम एवं अन्य सुरक्षा मानकों को अनिवार्य रूप से अपनाएं। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस प्रशासन एवं एसोसिएशन को देने का आग्रह किया।

एसोसिएशन ने राज्य सरकार एवं पुलिस प्रशासन से भी मांग की है कि सर्राफा व्यापारियों को विशेष सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए तथा नवापारा-राजिम लूटकांड में शामिल अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।