अखिल भारतीय आम हड़ताल का छत्तीसगढ़ में अभूतपूर्व सफलता
अखिल भारतीय आम हड़ताल का छत्तीसगढ़ में अभूतपूर्व सफलता
9 जुलाई 2025 को छत्तीसगढ़ में आयोजित अखिल भारतीय आम हड़ताल अभूतपूर्व रूप से सफल रही। रायपुर शहर में सुबह 7 बजे से 80 से अधिक लोगों ने नाका पर निगरानी कैंप के साथ हड़ताल की सफल शुरुआत की। इसके पश्चात सुबह 11 बजे पुलिस लाइन स्थित इकाई कार्यालय में एकत्रित होकर हड़ताली साथियों ने हड़ताल को और मजबूती प्रदान की।
17 सूत्रीय मांगों के साथ इस हड़ताल में मुख्य रूप से निम्नलिखित मांगें शामिल थीं:
- श्रम कानूनों में किए गए बदलावों को वापस लेना।
- सेल्स प्रमोशन एम्प्लॉइज एक्ट 1976 को प्रभावी ढंग से लागू करना।
- आईटी एक्ट के तहत निगरानी के विरोध में।
- दवाइयों पर 0% जीएसटी लागू करना।
- न्यूनतम वेतन 26,000 रुपये निर्धारित करना।
- राज्य सरकार द्वारा सेक्शन 2(एस) को लागू करना।
हड़ताल के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री नवीन गुप्ता ने उपस्थित हड़ताली साथियों को संबोधित किया। इकाई सचिव श्री सतेंद्र मिश्रा ने बताया कि रायपुर, धमतरी, और जगदलपुर के सभी दवा प्रतिनिधियों ने पूर्ण रूप से कार्य बंद कर हड़ताल को सफल बनाया।
अखिल भारतीय संगठन FMRAI के निर्देशानुसार, आगे की रणनीति तैयार कर आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी, ताकि मांगों को लागू करवाया जा सके। संयुक्त ट्रेड यूनियन के सहयोग से इस हड़ताल को सफल बनाने के लिए 8 जुलाई को बूढ़ा पारा से नगर निगम, छोटा पारा तक मशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें आम जनता से हड़ताल को समर्थन देने की अपील की गई।
cg24
