अम्बिकापुर : धान उपार्जन केन्द्र उदयपुर में किसान राम खेलावन राजवाड़े ने बेचा 50 क्विंटल धान, बढ़े हुए दाम से मिला आर्थिक संबल

किसान राम खेलावन राजवाड़े

शासन के निर्देशानुसार प्रदेश भर में धान खरीदी तिहार प्रारंभ होते ही उत्साह का माहौल बना हुआ है। जिले के उपार्जन केन्द्रों में किसान अपनी सुविधा अनुसार टोकन लेकर धान विक्रय कर रहे हैं। उदयपुर विकासखंड अंतर्गत आदिमजाति सेवा सहकारी मर्यादित समिति उदयपुर में किसान राम खेलावन राजवाड़े ने 50 क्विंटल धान का विक्रय किया। 

कृषक श्री राजवाड़े ने बताया कि धान खरीदी प्रक्रिया के पार्दर्शिता के साथ हो रही है, उपार्जन केन्द्रों में नमी परीक्षण, इलेक्ट्रॉनिक तुलाई और बारदाना का पर्याप्त की व्यवस्था की गई। 

किसान श्री राजवाड़े ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 31सौ रुपये प्रति किलो के दर से धान खरीदी किए जाने से किसानों को बड़ा आर्थिक संबल मिल रहा है। उन्होंने उपार्जन केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं अधिकारियों-कर्मचारियों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि खरीदी प्रक्रिया पहले से अधिक व्यवस्थित और सुगम है।

जिला प्रशासन द्वारा उदयपुर केंद्र में टोकन वितरण, बारदाना उपलब्धता, नमी जांच, इलेक्ट्रॉनिक तुलाई और बारदाना जैसी व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी की जा रही है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिससे खरीदी कार्य बिना किसी व्यवधान के संचालित हो रहा है।