कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना कोण्डागांव से प्रात जानकारी अनुसार कोण्डागांव भेलवांपदर आंगनबाड़ी केन्द्र में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र समस्त प्रमाण पत्रों सहित कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना कोण्डागांव में कार्यालयीन समय में 28 नवम्बर 2025 तक जमा किया जा सकता है। आवेदन पत्र आमंत्रण की सूचना संबंधित ग्राम पंचायत को दी जा चुकी है और अधिक जानकारी के लिए संबंधित पर्यवेक्षक एवं परियोजना कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।